{"_id":"6156b6818ebc3e323b5227f0","slug":"amroha-woman-accuses-ex-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: छेड़खानी-मारपीट और धमकी देने में पूर्व विधायक समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: छेड़खानी-मारपीट और धमकी देने में पूर्व विधायक समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 01 Oct 2021 02:15 PM IST
अनुराग सक्सेना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 01 Oct 2021 02:15 PM IST
सार
पूर्व विधायक अशफाक खां पर एक महिला ने छेड़खानी करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि पूर्व विधायक ने इन आरोपों का खंडन किया है।
विज्ञापन
महिला अपराध
विस्तार
अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में पूर्व विधायक और रालोद के रुहेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष अशफाक खां पर एक महिला ने छेड़खानी करने और उसे धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में पूर्व विधायक समेय आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गजरौला के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि घटना 2 सितंबर की है। वह हसनपुर से दूध की गाड़ी में बैठकर गजरौला की ओर जा रही थी। मनोटा और सिहाली जागीर के बीच रास्ते में सिहाली निवासी आजम, गाजी एवं तीन अज्ञात युवक मिले। उन्होंने पुरानी रंजिश में गाड़ी को रुकवा लिया और महिला को खींच लिया।
महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी उसके साथ छेड़खानी करने लगे। उससे मारपीट की। कुंडल भी खींच लिए। उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत करने पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची तो वहां से हसनपुर कोतवाली भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोप है कि हसनपुर कोतवाली में उन्हें पूर्व विधायक अशफाक खां एवं उनके छोटे भाई शब्बू और कालाखेड़ा निवासी मारूफ मिले। इन्होंने धमकाया और अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि मामले में समझौता कराने का दबाव बनाया। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
इसके बाद पीड़िता ने एडीजी बरेली जोन को प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर पूर्व विधायक अशफाक खां, उनके भाई शब्बू, गाजी, आजम निवासी सिहाली जागीर सहित आठ के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट एवं धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
इस मामले पर जब पूर्व विधायक अशफाक खां से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन पर आरोप लगाने वाली महिला व उसके पति से उनका कोई लेना देना नहीं है।