फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Waterlogging has turned more than six families into tenants.

अमरोहा : जलभराव ने छह से ज्यादा परिवारों को बना दिया किरायेदार

Mon, 08 Dec 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 08 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Amroha: Waterlogging has turned more than six families into tenants.
अमरोहा के मोहल्ला शास्त्री नगर में एक मकान में भरा गंदा पानी। संवाद
अमरोहा। मोहल्ला शास्त्री नगर में करीब एक साल से जलभराव की समस्या है। सड़क पर नाली का पानी बह रहा है और जगह-जगह कीचड़ जमा है। यहां के छह से ज्यादा परिवार अपना घर छोड़कर किराये पर रहने को मजबूर है। वहीं, कई लोग मोहल्ले में नारकीय जीवन जी रहे है। कुछ बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हो तो कुछ ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया है। लोगों का कहना है कि समाधान की मांग को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड-19 के मोहल्ला शास्त्री नगर के बाशिंदे जलभराव की समस्या से जूझ रहे है। यहां की नालियां अटी पड़ी है। करीब एक साल से सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग दीवार के सहारे किसी तरह कीचड़ से बचकर निकलते है। मोहल्ले की सड़कों और घरों में पानी भरने के कारण मजबूरन लोग अपने घर को छोड़कर मोहल्ले में ही किराये के घर में रहने के लिए विवश होना पड़ रहा है। इस समस्या से जूझ रहे छह परिवार किराये पर रहे रहे है। वहीं, मोहल्ले में लगातार जलभराव होने से संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है।
विज्ञापन

जलभराव का आलम यह है कि कई परिवारों के बच्चे स्कूल भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है पालिका को कई बार समस्या के बारे में बताया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उच्चाधिकारियों को भी शिकायतीपत्र दिए जा चुके हैं लेकिन इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है जबकि पानी में गिरकर कई लोग चोटिल भी हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

सड़क निर्माण में आपत्ति बनी मुसीबत
मोहल्लेवासियों का कहना है कि नगर पालिका की ओर से सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा था। तभी मोहल्ले के ही किसी व्यक्ति ने निर्माण कार्य को लेकर आपत्ति लगा दी। इसके बाद न तो सड़क का निर्माण पूरा हो सका, और न ही जलभराव की मुसीबत से लोगों को निजात मिल सकी।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि ऐसा नही है कि उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी नहीं है लेकिन उनकी समस्याओं को लेकर न तो जनप्रतिनिधि ही गंभीर हैं, और न ही अधिकारी। लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में तो हालात और भी खराब हो जाते हैं। घरों में दो से तीन फिट पानी भर जाता है। घरों में पानी भर जाने से लोग घर में कैद होने के लिए मजबूर हो जाते हैं। रास्ता भी पूर्ण रूप से बंद हो गया है। कई घर में आज भी पानी भरा हुआ है। इससे मोहल्लेवासियों में भारी रोष व्याप्त है।
---

मोहल्लेवासी बोले-
मोहल्ले में हो रहे जलभराव की समस्या के चलते अपना मकान छोड़कर किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं। जलभराव की समस्या के कारण बच्चों का स्कूल जाना भी छूट गया है। घर में पानी भरने से बाथरूम व शौचालय गिरने की कगार पर हैं। समस्या का निदान कराने को सभासद के लेकर पालिकाध्यक्ष, डीएम व सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की गई। लेकिन कहीं से भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - रूपवती
--------------
एक साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। घर में आने जाने के लिए गंदे पानी से होकर जाना पड़ता है। आए दिन बड़े व बच्चे पानी में गिरकर जख्मी हो रहे हैं लेकिन गरीब और मजबूर परिवारों की परेशानी सुनने को कोई भी तैयार नहीं है। जलभराव की समस्या के चलते किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं। - रामचंद्र
--------------
जलभराव की समस्या के कारण छह माह से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। घर से बाहर निकलने के लिए पानी के अलावा अन्य कोई रास्ता नहीं है। जिससे आए दिन बच्चे पानी में गिरते रहते हैं। इसलिए घर से बाहर आने जाने में कठिनाइयों को सामना करना पड़ रहा है। घर में अधिक पानी भर जाने से शादी का सामान भी खराब होने का खतरा मंडराने लगा है।- रिंकी
-------------
घर के बाहर पानी भरा है। गंदगी पसरी है, काफी घास उगी है। 24 घंटे डर लगा रहता है कि मकान न किर जाए। घर के बाहर पानी में ईंट रखकर निकल रहे हैं। पानी में गिरने से बच्चों की ड्रेस व किताबें खराब हो रही हैं। इसलिए बच्चों ने स्कूल भी जाना बंद कर दिया है। प्रशासन का भी इस ओर ध्यान नहीं है। इस संबंध में डीएम को दो बार शिकायती पत्र दें चुके हैं। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई हैं। बब्लू सिंह

सभासद बोले
मोहल्ले में सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा रही थी। सड़क दो फीट उठाई जानी थी जिससे लोगों के मकान नीचे हो रहे थे। जिन लोगों के मकान नीचे हो रहे थे। उन्होंने आपत्तियां लगानी शुरू दी। जिसके कारण काम बंद करना पड़ा। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। जल्द ही इसका समाधान कराने के प्रयास किए जाएंगे। - आदेश सैनी, सभासद।
-----

शास्त्री नगर में हो रहे जलभराव का मामला संज्ञान में हैं। जल्द ही जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। - डॉ. ब्रजेश कुमार, ईओ
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed