फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Three youth drowned in Ganga, two saved by divers, one died

Amroha: वृद्धा के अंतिम संस्कार में आए तीन युवक गंगा में डूबे, दो को गोताखोरों ने बमुश्किल बचाया, एक की मौत

Sun, 07 Apr 2024 05:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 07 Apr 2024 05:02 PM IST
सार

गजरौला में बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए तीन युवक गंगा में डूब गए। इसमें से दो लोगों को स्थानीय गोताखारों को बचा लिया। तीसरे युवक का शव बरामद हो गया है।  

विज्ञापन
Amroha: Three youth drowned in Ganga, two saved by divers, one died
अमरोहा में गंगा में डूबने से एक की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव कुंदरकी भूड़ निवासी 70 वर्षीय रामवती का अंतिम संस्कार करने आए तीन युवक गंगा में डूब गए। दो युवक आस पास के तैराकों और दुकानदारों ने बमुश्किल बचा लिए। 25 वर्षीय विकुल को नहीं बचाया जा सका। उसकी डूब कर मौत हो गई। पौने चार बजे उसका शव बरामद किया गया।

विज्ञापन


उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां पर मृत घोषित कर दिया गया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। रामवती का बीमारी के चलते रविवार की सुबह निधन हो जाने पर दोपहर परिजन अंतिम संस्कार के लिए तिगरी में लेकर आए।
विज्ञापन


रिश्तेदारों, संबंधियों के साथ ही गांव के ही विकुल रावत, अशेष और संभल के ऐचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के रजहा निवासी ब्रजेश भी अंतिम संस्कार कराने आए थे। रामवती ब्रजेश की मौसी हैं। करीब दो बजे यहां गंगा तट पर चिता में आग लगाने के बाद सभी लोग गंगा में नहाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच विकुल, अशेष और ब्रजेश गहरे जल में समा गए। उनको डूबता देख बाकी लोगों ने शोर मचा दिया। जिस पर आस पास के दुकानदार, गोताखोर व तैराक गंगा में कूद पड़े। खासी मशक्कत के बाद ब्रजेश जाटव व अशेष को बचा लिया गया, लेकिन 25 वर्षीय विकुल को नहीं बचाया जा सका।

वह लोगों की आंखों के सामने ही जल में ओझल हो गया। जिसे तलाश करने के लिए गांव के तैराक, गोताखोरों व नाविकों को लगाया गया। कुशल नाविक व गोताखोर गंगा जल में विकुल को तलाश करने में जुट गए। सूचना पाकर एसडीएम चंद्रकांता मौके पर पहुंच गईं।


उन्होंने नाविकों और तैराकों को गहरे जल में खोजने के निर्देश दिए। करीब पौने चार बजे विकुल का शव बरामद हुआ। उसे सीएचसी भेजा गया। जहां पर देखते ही मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed