फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha,tendua

मोहरका में तेंदुए ने एक ही रात में दो बकरियों को बनाया निवाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
amroha,tendua
गजरौला (अमरोहा)। तेंदुए ने मोहरका में सोमवार की अलसुबह दो बकरियों को अपना निवाला बनाया। गांव के लोगों को सुबह घटना की जानकारी हुई। एक दिन पहले जंगल में तेंदुआ नीलगाय का पीछा करते हुए देखा गया था। दो बकरियों को निवाला बनाए जाने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

गंगा बांध से सटे गांव मोहरका निवासी तैयब का घर गांव की उत्तर दिशा में बाहरी छोर पर है। उसने बताया कि वह रविवार की रात अपने बरामदे में सो रहा था। बकरी आंगन में बंधी थी। सोमवार की अलसुबह करीब तीन बजे तेंदुआ आया और उनके घर आंगन में बंधी बकरी को खा गया। कयास लगाया जा रहा है कि उसके गले में बंध रही रस्सी नहीं टूटने के कारण ही तेंदुए ने बकरी को आंगन में अपना शिकार बनाया। सुबह जागने पर बकरी के अवशेष मिले। दूसरी घटना कुछ दूर कांकाठेर रेलवे स्टेशन रोड की है। यहां पर अबरार का घर है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उसका घर भी खुला हुआ है। रात किसी समय आए तेंदुए ने घर के आंगन में बंधी बकरी को अपना निवाला बनाया। नफीस अहमद, युनूस, तौसीफ, साबिर आदि ग्रामीणों ने बताया कि अबरार की बकरी के भी सिर्फ अवशेष ही मिले। सूचना पाकर वन रक्षक शाह आलम गांव में पहुंचे। ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ आठ दिन पूर्व गांव निवासी गुफरान की बकरी को ले गया था। जंगल में जाकर उसका निवाला बनाया था। रविवार को ग्रामीणों ने खेतों में तेंदुए को नीलगाय का पीछा करते देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए द्वारा एक ही रात में दो बकरियों को निवाला बनाए जाने और एक दिन पूर्व जंगल में नीलगाय का पीछा करते देखकर ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि किसी किसान की अकेले खेतों में जाने की हिम्मत नहीं पड़ रही है। समूह बनाकर खेतों से चारा आदि लाने को मजबूर हैं। वन दरोगा राकेश कुमार ने बताया कि तेंदुए की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। उसे पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed