फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Stone pelting on two sides in front of police, case registered against 16 people

अमरोहा : पुलिस के सामने दो पक्षों में पथराव, 10 लोग घायल, 16 लोगों पर केस दर्ज

Sat, 27 May 2023 01:41 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 27 May 2023 01:41 PM IST
विज्ञापन
Amroha: Stone pelting on two sides in front of police, case registered against 16 people
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

पुरानी रंजिश के चलते देहात थानाक्षेत्र के सुबोध नगर में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में पथराव हो गया घटना में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। वहीं पुलिस ने एक दूसरे की तहरीर पर 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


ये घटना देहातथाना क्षेत्र के मोहल्ला सुबोधनगर की है। यहां पर आकाश कुमार और राजपाल सिंह के परिवार रहते हैं। दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। शुक्रवार रात करीब दस बजे किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। लाठी डंडे चले। एक दूसरे के घर के बाहर आकर  हमला किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन पुलिस के सामने ही पथराव शुरू हो गया। जिससे मुख्य मार्ग पर लोगों का आवागमन बंद हो गया। इस घटना में दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मारपीट और पथराव की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि इस घटना में दोनों पक्षों की तहरीर पर 16 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। एक पक्ष की से प्रीति की तहरीर पर मुकेश उर्फ राहुल, राजपाल, सोनकली, पूनम, अनीता व रोहित और दूसरे पक्ष की तरफ से राजपाल की तरफ से मोहन, राकेश, बबलू, आकाश, नैनसुख, रोहित, राहुल, आकाश, विकास व अजय को नामजद कोय गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed