फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha seat: Three more days.. candidates will exert force, campaign will end on 24th evening, voting on 26th

Amroha Seat: तीन दिन और.. प्रत्याशी लगाएंगे जोर, 24 की शाम को प्रचार होगा समाप्त, 26 अप्रैल को मतदान

Mon, 22 Apr 2024 11:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 11:10 AM IST
सार

अमरोहा लोकसभा सीट पर 24 अप्रैल की शाम से प्रचार अभियान थम जाएगा। अब प्रत्याशियों के पास प्रचार के लिए सिर्फ चंद घंटे बचे हुए हैं। अमरोहा में 26 को मतदान होगा।  

विज्ञापन
Amroha seat: Three more days.. candidates will exert force, campaign will end on 24th evening, voting on 26th
मुरादाबाद में मतदान (File) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए प्रत्याशियों के पास तीन दिन और हैं, जिसमें वह मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए ताकत झाेंकेंगे। प्रशासन की भी तैयारियां तेजी पकड़ रहीं हैं। रविवार को डीएम ने कहा कि 24 अप्रैल की शाम छह बजे के बाद प्रचार थम जाएगा।

विज्ञापन


प्रत्याशी अथवा समर्थक चुनावी सभाएं नहीं कर सकेंगे। चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से होगा। किसी भी तरह का व्यवधान डालने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।  डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि जिले में दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए तैयारियां अंतिम दौर में हैं।
विज्ञापन


चुनाव के लिए शेष रह गई तैयारियों को पूरा करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत चुनाव 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार पर पाबंदी लग जाएगी। 24 अप्रैल को शाम छह बजे के बाद कोई भी प्रत्याशी अथवा उनके समर्थक चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी चुनाव प्रचार पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा चुनाव में हार-जीत की भविष्यवाणी करने वाले विज्ञापनों पर भी प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि कहीं भी चुनाव के लिए अपने-अपने पक्ष में मतदान के लिए लुभाने के लिए लालच देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मतदान पर पैनी नजर रखें माइक्रो ऑब्जर्वर : प्रेक्षक
लोकसभा चुनाव के लिए प्रेक्षकों ने रविवार को मतदान के लिए चले रहे प्रशिक्षण का जायजा लिया। कहा कि चुनाव के दिन माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान पर पैनी नजर रखें। ईमानदारी के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर निष्पक्ष रूप से मतदान की प्रक्रिया को संपन्न कराएं। 

लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी में माइक्रो ऑब्जर्वर एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण का तीनों प्रेक्षकों ने निरीक्षण किया। पुलिस प्रेक्षक दीपक पांडेय ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को उनकी जिम्मेदारी के बारे में आगाह करते हुए कहा कि निर्वाचन में सेक्टर मजिस्ट्रेट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

बिना किसी का पक्ष लिए हुए स्वतंत्र रूप से मतदान कराएं। सामान्य प्रेक्षक राहुल शर्मा ने कहा कि माइक्रो ऑब्जर्वर को उनकी जिम्मेदारियों को समझाते हुए कहा कि उन्हें अपनी रिपोर्ट निर्धारित प्रपत्र में भरकर सामान्य प्रेक्षक को देनी होगी। कहा कि मतदान के दौरान सभी फीडबैक प्रेक्षक को देने होंगे।

वह मतदान की प्रक्रिया को भलीभांति रूप से समझ लें। कहा कि मतदान से जुड़े सभी लोग निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पालन करते हुए चुनाव संपन्न कराएं। इस दौरान व्यय प्रेक्षक अश्विन कुमार धनरूप, डीएम राजेश कुमार त्यागी, सीडीओ ए के मिश्रा, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

23 को हर हाल में उपलब्ध कराएं अधिगृहीत किए गए वाहन
जिले में होने वाले लोकसभा के चुनाव को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए 25 अप्रैल को पोलिंग पार्टियों को मंडी समिति परिसर से रवाना किया जाएगा। इसके लिए डीएम ने 23 अप्रैल को सभी अधिगृहीत वाहनों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

कहा कि इसमें लापरवाही करने वाले वाहन स्वामियों पर कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है। पाेलिंग पार्टियों एवं चुनाव सामग्री को लेकर रवाना होने वाले सभी वाहनों को जीपीएस से लैस किया जाएगा।

25 अप्रैल को पोलिंग पार्टियां गुलड़िया रोड स्थित मंडी परिसर से रवाना की जाएंगी। लिहाजा डीएम राजेश कुमार त्यागी ने सभी अधिगृहीत वाहनों को 23 अप्रैल को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिसके चलते वाहनों में सुरक्षा संयंत्र एवं जीपीएस समय से फिट किए जा सके।

कहा कि निर्वाचन कार्य को संपन्न कराना सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक का न केवल कर्तव्य है, बल्कि कानूनी रूप से भी सभी का उत्तरदायित्व  है। समय से अधिगृहीत वाहनों  को उपलब्ध न कराने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें कि चुनाव के लिए 1500 वाहनों को अधिगृहीत किया गया है। जिले भर की स्कूल की बसों के अलावा सड़कों पर चलने वाली प्राइवेट बसें भी शामिल हैं। वहीं, हल्के वाहनों में जनपद अमरोहा में संचालित समस्त जीप, सूमो, बोलेरो, ईको, जायलो, इनोवा, मैक्स, मैजिक आदि वाहनों को भी अधिग्रहण किया गया। 

गजरौला में सात स्कूल, कॉलेजों में ठहराए गए सुरक्षा के बल के जवान
लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। गजरौला क्षेत्र में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा बलों के जवानों को मतदान केंद्रों के आस पास स्कूल, कॉलेजों में ठहराया गया है। दो कॉलेजों में रिजर्व सुरक्षा बल के जवान ठहराए गए हैं।

अमरोहा जिले में दूसरे चरण में लोकसभा के चुनाव होंगे। जिले भर के मतदान केंद्रों पर 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए जवान तैनात किए जाएंगे। हाईवे किनारे के गांवों में मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए सुरक्षा बल के जवान आईएमएस कॉलेज में ठहराए गए हैं।

आनंद डिग्री कॉलेज में सुरक्षा बल के जवान इसलिए ठहराए गए हैं, जिससे धनौरा रोड के गांवों के मतदान केंद्रों तक पहुंचने में दिक्कत न हो। कटाई, लिसड़ी बुजुर्ग आदि गांवों के लिए कारमेल पब्लिक स्कूल में, नाईपुरा, लक्ष्मीनगर, अल्लीपुर भूड़ के लिए नोबल पब्लिक स्कूल में सुरक्षा बलों को ठहराया गया है।

नगर क्षेत्र के लिए यश पब्लिक स्कूल में जवान ठहरे हैं। शिव इंटर कॉलेज व ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में रिजर्व में रहने वाले सुरक्षा बल के जवान ठहराए गए हैं। 

शनिवार को थाना क्षेत्र में ठहराए गए सुरक्षा बलों को इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराईं। जिससे उनको परेशानी का सामना न करना पड़े। कहा कि अगर किसी वस्तु की जरूरत पड़े तो उनको फोन कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed