{"_id":"68ea233e5758cecf25056c08","slug":"amroha-school-van-enters-sugarcane-field-children-scream-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: गन्ने के खेत में घुसी स्कूली वैन, बच्चों में चीखपुकार, जुगाड़ वाहन से बचाने के चक्कर में हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: गन्ने के खेत में घुसी स्कूली वैन, बच्चों में चीखपुकार, जुगाड़ वाहन से बचाने के चक्कर में हादसा
Sat, 11 Oct 2025 02:59 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रहरा (अमरोहा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रहरा (अमरोहा)।
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:59 PM IST
सार
अमरोहा के रहरा में जुगाड़ वाहन से बचाने के प्रयास में स्कूली बैन सड़क किनारे उतर गई। अचानक हुए इस हादसे के बाद बच्चों में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने माैके पर पहुंचे सभी को बाहर निकाला।
विज्ञापन
हादसे के बाद डरे बच्चे
- फोटो : संवाद
विस्तार
रहरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह निजी स्कूल की बच्चों से भरी वैन अनियंत्रित जुगाड़ वाहन से बचाने के प्रयास में हादसे का शिकार हो गई। स्कूल वैन एक गन्ने के खेत में जा घुसी। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव हाकमपुर में स्थित एसएलजे पब्लिक स्कूल की टाटा मैजिक ग्रामीण क्षेत्र से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। तरौली से छपना जाने वाले रास्ते पर मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार जुगाड़ वाहन से बचने के प्रयास में वैन चालक ने स्कूली वैन को गन्ने के खेत में घुसा दिया।
विज्ञापन
इस दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद स्कूली वाहन में सवार बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे और अपने अपने बच्चों को घर ले गए। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि स्कूली वाहन गन्ने के खेत में घुसने की जानकारी मिली है, लेकिन इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन