फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha,s mango popular in arab country

ाड़ी देशों में पाकिस्तानी चौसे को मात दे रहा अमरोहा का लंगड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
amroha,s mango popular in arab country
अमरोहा। खाड़ी देशों में पाकिस्तान के चौसा आम को अब अमरोहा का लंगड़ा भी कड़ी टक्कर दे रहा है। यही वजह है कि खाड़ी देशों में अमरोहा के दशहरी, लंगड़ा और चौसा की डिमांड बढ़ने लगी है। यहां से अब तक सवा सौ मीट्रिक टन आम एक्सपोर्ट किया जा चुका है। इसमें सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट लंगड़ा आम हुआ है। इतना ही नहीं पहली बार कजाकिस्तानी भी अमरोहा के चौसा आम का स्वाद चख रहे हैं।
विज्ञापन

अमरोहा जिले में करीब 21 हजार हेक्टेयर में आम के बगीचे हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार आम की फसल हल्की है। पैदावार भी कम हुई है। उधर, फसल की शुरुआत में ही आंधी बारिश से आम के बौर पर कुछ असर पड़ा था, लेकिन इसके बाद मौसम ठीक रहा। पेड़ आमों से लद गए। फिलहाल 125 मीट्रिक टन लंगड़ा, दशहरी और चौसा सऊदी अरब, अबुधाबी, कुवैत और दुबई समेत कई देशों में भेजा जा चुका है। मांग के अनुसार आम भेजने का सिलसिला जारी है। आम बाई एयर भेजा जा रहा हैैै। जिसपर 60 से 70 रुपये का खर्चा आ रहा है। लागत अधिक होने से यहां के लोग पाकिस्तानी कारोबारियों से पिछड़ जाते थे। पाकिस्तानियों ने विदेशी बाजारों पर 80 फीसदी तक कब्जा जमाया हुआ था, लेकिन अब यहां के निर्यातकों ने भी धीरे-धीरे बाजार में अपनी धाक जमानी शुरू कर दी है। मौजूदा बाजार के अलावा अब नए देशों में भी यहां के उत्पादकों ने अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है। यही वजह है कि कजाकिस्तान देश के लोग अमरोहा के आम का स्वाद ले रहे हैं।
विज्ञापन

अमरोहा में लंगड़ा, चौसा, दशहरी, आम्रपाली, हुस्नआरा, फजली, मल्लिका, नियादर मनोटा, रामकेला, गुलाब जामुन, बंबइया आम की प्रमुख प्रजाति पाई जाती है।
इन देशों में भेजा जा रहा आम
निर्यातकों की माने तो सऊदी अरब, कुवैत, दुबई, बहरीन, शारजाह, ओमान, सिंगापुर, मलेशिया और अबुधाबी समेत कई देशों के लोग अमरोहा आम का लुत्फ उठा रहे हैं।
अभी तक सिर्फ 125 मीट्रिक टन आम का निर्यात किया जा सका है। डिमांड के अनुसार आम लगातार भेजा जा रहा है। खाड़ी देशों से आम की लगातार डिमांड आ रही है। आम का निर्यात हवाईजहाज द्वारा किया जा रहा है। इससे 60-70 रूपये प्रति किलोग्राम खर्चा आता है। पाकिस्तान का चौसा खाने में खास माना जाता है, लेकिन अमरोहा का लंगड़ा पाकिस्तान के चौसे पर भारी पड़ रहा है। विदेशी लंगड़ा को बेहद पसंद कर रहे है। वहीं, दशहरी और चौसे की भी काफी डिमांड है। उम्मीद के है हम पाकिस्तानी आम के बाजार में अपनी पकड़ बढ़ाएंगे। - नदीम सिद्दीकी, आम निर्यातक, यूपी मैंगो एक्सपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed