फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha's dholak will be heard in the worship of Maa Durga

मां दुर्गा की आराधना में सुनाई देगी अमरोहा के ढोलक की थाप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:27 AM IST
सार

नवरात्र पर मां दुर्गा की आराधना में अमरोहा के ढोलक और तबले की थाप सुनाई पड़ेगी।26 सितंबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्रों पर ढोलक, नाल, तबला और डमरू की सबसे अधिक मांग है।इसमें सबसे ज्यादा आर्डर नामचीन जागरण पार्टियों की तरफ से मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Amroha's dholak will be heard in the worship of Maa Durga

विस्तार

नवरात्र पर मां दुर्गा की आराधना में अमरोहा के ढोलक और तबले की थाप सुनाई पड़ेगी। अमरोहा में बने ढोलक और तबलों की खेप विदेशों और देश के तमाम शहरों में पहुंच चुकी है। उड़ीसा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पटना, कोलकाता और राजस्थान से सबसे अधिक मांग है। रोजाना करीब दो हजार ढोलक, तबले, डमरू व अन्य म्यूजिक इंस्ट्रूमेट की सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन

अमरोहा में बनने वाले ढोलक और तबले देश दुनिया में प्रसिद्ध हैं। सालों से चला आ रहा ये काम आज भी हो रहा है। यहां बने ढोलक सऊदी अरब, कनाडा, यूएस, ईरान सहित दूसरे देशों में भेजे जाते हैं, जो संगीत की दुनिया में अमरोहा की शान बढ़ाते हैं। यही ढोलक और तबले नवरात्र पर भी अमरोहा की पहचान बनते हैं। कोरोना महामारी ने ढोलक कारोबार को भी प्रभावित किया था, लेकिन अब फिर से चमक लौट आई है। 26 सितंबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्रों पर ढोलक, नाल, तबला और डमरू की सबसे अधिक मांग है। इसके अलावा पखावत की भी मांग बढ़ी है। कारोबारियों के मुताबिक शहर में 300 इकाइयां हैं। डिमांड के अनुसार रोजाना करीब दो हजार ढोलक-तबलों के अलावा लकड़ी के म्यूजिक इंस्ट्रूमेट सप्लाई की जा रही है। इसमें सबसे ज्यादा आर्डर नामचीन जागरण पार्टियों की तरफ से मिल रहे हैं।
विज्ञापन

वैसे तो देशभर में नवरात्र पर ढोलक-तबले की सप्लाई होती है लेकिन इस बार उड़ीसा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पटना, कोलकाता और राजस्थान से सबसे अधिक मांग आई है। यहां से रोजाना करीब पांच से छह लाख रुपये की कीमत के ढोलक तबले के अलावा लकड़ी के म्यूजिक इंस्ट्रूमेट डिमांड के अनुसार भेजे जा रहे हैं। कोरोना महामारी के बाद एक बार फिर से कारोबार पर चमक आई है।-शक्ति कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष, लकड़ी हस्तकला एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed