फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Robbery at Mobil businessman house exposed one miscreant injured

Amroha: मोबिल कारोबारी के यहां हुई लूट का खुलासा, एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

Fri, 04 Nov 2022 07:00 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज़ एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 04 Nov 2022 07:00 PM IST
सार

बदमाश कारोबारी के घर के भीतर लगभग दो घंटे रहे थे। कारोबारी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, बदमाश अपने साथ 35 हजार रुपये की नकदी, पति-पत्नी के गले की सोने की चैन, अंगूठी व पत्नी के कानों के कुंडल ले गए थे।

विज्ञापन
Amroha: Robbery at Mobil businessman house exposed one miscreant injured
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश और बरामद बाइक - फोटो : ट्विटर

विस्तार

नगर के मोबिल कारोबारी अशोक अग्रवाल के यहां 21 अक्टूबर की रात को हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूट में शामिल एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जबकि दूसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक बाइक, तमंचा व दो कारतूस व लूट की रकम के 5,640 रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला गढ़ी निवासी मोबिल कारोबारी अशोक अग्रवाल के यहां 21 अक्टूबर की रात को बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट की थी। बदमाश कारोबारी के घर के भीतर लगभग दो घंटे रहे थे। कारोबारी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, बदमाश अपने साथ 35 हजार रुपये की नकदी, पति-पत्नी के गले की सोने की चैन, अंगूठी व पत्नी के कानों के कुंडल ले गए थे। शाम ढलते ही हुई लूट की वारदात ने पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात पुलिस डीगरा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। एक बाइक पर आए दो युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार एक युवक ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। गोली इंस्पेक्टर के सीने पर लगी। संयोगवश बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण वह बच गए। जवाबी कार्रवाई में युवक के पांव में गोली लगी और वह गिर गया। बाइक सवार दूसरा युवक अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने लाकर युवक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम शाहरुख निवासी नालूखुर्द थाना नौगांवा सादात बताया। पूछताछ के दौरान शाहरुख ने मोबिल कारोबारी के यहां लूट में शामिल होने की बात कही। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि कारोबारी के यहां हुई लूट की वारदात में शाहरुख के अलावा पांच बदमाश और शामिल थे।


इनमें से इनमें से एक बदमाश उत्तराखंड के रुड़की व दूसरा दिल्ली का रहने वाला है। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश बाइक से दिल्ली ही भाग गए थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शाहरुख के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, लूट की रकम के बचे 5,640 रुपये बरामद किए गए हैं। शेष बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed