{"_id":"6ac6ac61114881c318022ff0","slug":"amroha-ranks-fourth-in-the-state-under-the-cm-youth-entrepreneur-scheme-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-174938-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सीएम युवा उद्यमी योजना में \nअमरोहा प्रदेश में चौथे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सीएम युवा उद्यमी योजना में अमरोहा प्रदेश में चौथे स्थान पर
Thu, 08 Oct 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अमरोहा ने प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन किया है। बुधवार को जारी राज्य स्तरीय रिपोर्ट में जिले को 41.06 प्रतिशत ऋण वितरण के साथ चौथा स्थान मिला है। योजना के जरिये जिले के सैकड़ों युवाओं को स्वरोजगार के लिए पूंजी उपलब्ध कराई गई है।
उपायुक्त उद्योग अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अमरोहा को 1800 युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य मिला था। इसके मुकाबले 2965 युवाओं ने आवेदन किया। जिला उद्योग केंद्र ने 2659 पत्रावलियां बैंकों को भेजीं, जिनमें 849 को मंजूरी मिली। अब तक 739 युवाओं के खातों में ऋण वितरित किया जा चुका है।
31 अक्तूबर तक 810 ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित है। योजना के तहत विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में नए उद्यम स्थापित करने के लिए युवाओं को वित्तीय सहायता और मार्जिन मनी की सुविधा दी जा रही है। जिला उद्योग केंद्र और बैंकों के बीच समन्वय से पात्र आवेदनों के निस्तारण में तेजी आई है। इससे जिले में छोटे उद्योगों और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिल रहा है। मुरादाबाद मंडल में रामपुर 49.45 प्रतिशत ऋण वितरण के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। अमरोहा चौथे स्थान पर है। संभल 38.07 प्रतिशत के साथ 11वें, बिजनौर 35.65 प्रतिशत के साथ 27वें और मुरादाबाद 34.22 प्रतिशत के साथ 30वें स्थान पर है।