फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Pradhan ran away with the village Panchayat assistant

अमरोहा : ग्राम पंचायत सहायिका को ले भागा प्रधान

Mon, 10 Nov 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 10 Nov 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Amroha: Pradhan ran away with the village Panchayat assistant
डिडौली। क्षेत्र के एक गांव में प्रधान व पूर्व ग्राम पंचायत सहायक की प्रेम कहानी सामने आई है। 20 वर्षीय महिला पंचायत सहायक को प्रधान अशरफ (35) अपने साथ ले गया। परिजनों का आरोप है कि शादीशुदा प्रधान संग गई उनकी बेटी घर से नकदी व सोने-चांदी जेवर समेत करीब आठ लाख का सामान भी ले गई है। पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। उधर, प्रधान से नजदीकी के संकेत मिलने पर परिजनों ने करीब छह माह पहले अपनी बेटी की नौकरी छुड़वा दी थी।
विज्ञापन


डिडौली क्षेत्र के गांव में अशरफ ग्राम प्रधान है वह शादीशुदा है। गांव के ही एक किसान की बेटी ग्राम पंचायत सहायक के पद पर तैनात थी। ग्राम प्रधान अशरफ और ग्राम पंचायत सहायक के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों दूसरे शहरों में जाकर मिलने लगे। कुछ ही दिनों में ग्राम प्रधान व पंचायत सहायक की प्रेम कहानी गांव समेत आसपास के इलाके में आम हो गई।
विज्ञापन


बदनामी होने पर ग्राम पंचायत सहायक के परिजनों ने करीब छह महीने पहले पद से इस्तीफा दिला दिया और प्रधान से मिलने पर पाबंदी लगा दी थी। आरोप है कि शनिवार की रात करीब एक बजे ग्राम प्रधान अशरफ पूर्व ग्राम पंचायत सहायक को अपने साथ ले गया। रविवार सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई। उनके मुताबिक कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे 5.7 लाख रुपये, दो तोला सोना व 40 तोला चांदी गायब थी। पूर्व ग्राम पंचायत सहायक के पिता ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देखकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान अशरफ, उसके भाई अय्यूब और गांव के ही रहने वाले शाहनवाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed