फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha,pradersan

बिजली समस्या को लेकर भड़के किसानों ने किया कांठ रोड जाम, प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
amroha,pradersan
अमरोहा। बिजली समस्या को लेकर भाकियू राजेश चौहान गुट के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ मिलकर कांठ रोड जाम कर दिया। इस दौरान बिजली अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया गया। कृषक कोड दिलाने और ट्यूबवेलों पर बिजली मीटर नहीं लगने की मांग की। बिजली विभाग के अधिकारियों ने 24 अगस्त तक समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन राजेश चौहान गुटका का कुआंखेड़ा, कौराल और नाजरपुर खुर्द बिजली घर पर कृषक कोड दिलाने और ट्यूबवेलों पर बिजली मीटर नहीं लगाने की मांग को लेकर पिछले 11 दिन से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। मांगे पूरी नहीं होने पर भड़के पदाधिकारियों ने शनिवार को कांठ रोड जाम कर दिया। दोपहर करीब एक बजे किसान सड़क पर उतर आए। सड़क जाम होने की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। करीब 15 मिनट तक सड़क पर किसानों का कब्जा रहा। इस दौरान जिलाध्यक्ष भगवान सिंह ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों ने कृषक कोड मिलने की मांग की। सड़क जाम की सूचना मिलते ही अधिशासी अभियंता अमरोहा मौके पर पहुंचे और 24 अगस्त तक कृषक कोड मिलने का आश्वासन दिया। साथ ही आश्वासन दिया कि ट्यूबवेलों पर लगे मीटर द्वारा जो भी बिल लिया गया है उसे आने वाले दिनों में शामिल कर लिया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव चौधरी उम्मेद सिंह ने कहा कि कोई भी किसान अपने ट्यूबवेलों पर मीटर नहीं लगने देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक बिजली घरों पर शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा। अधिशासी अभियंता के समझाने पर किसानों ने सड़क से हट गए। इस दौरान ऋषिपाल सिंह, विजेंद्र शर्मा, राम प्रसाद सिंह, योगेंद्र सिंह, कपिल कुमार, जसवीर सिंह, रामप्रसाद, दिनेश सिंह, रामवीर सिंह, राजवीर सिंह, मूलचंद सिंह, अंकुर सिंह, नवनीत, सत्य प्रकाश, धर्मवीर सिंह, जयपाल सिंह, शीशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed