{"_id":"61ee751722d5c6340a7c26ef","slug":"amroha-news-uttar-pradesh-government-wrote-gypsy-after-hitting-young-man-in-drain-mob-beat-up-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: युवक को टक्कर मारकर नाले में गिरी उत्तर प्रदेश सरकार लिखी जिप्सी, भीड़ ने चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: युवक को टक्कर मारकर नाले में गिरी उत्तर प्रदेश सरकार लिखी जिप्सी, भीड़ ने चालक को पीटा
Mon, 24 Jan 2022 03:14 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 24 Jan 2022 03:14 PM IST
सार
सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार लिखी जिप्सी युवक को टक्कर मारकर नाले में गिर गई। इस दौरान जिप्सी में कृषि उपनिदेशक सवार थे। भीड़ ने चालक को पकड़ कर हाथापाई की। चालक को शराब के नशे में बताते हुए हंगामा किया। बाद में आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ कर बिगड़ते हालात संभाले। आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
यह हादसा अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के कैलसा बाईपास पर हुआ। सोमवार की दोपह करीब एक बजे कृषि उपनिदेशक ओपी सिंह उत्तर प्रदेश सरकार लिखी अपनी जिप्सी में सवार होकर ब्लॉक स्थित कार्यालय जा रहे थे। जिप्सी को उनका चालक मंडी धनौरा निवासी होमेंद्र सिंह चला रहा था। जैसे ही जिप्सी कैलसा बाईपास स्थित माया धर्म कांटे के सामने पहुंची, तभी टैंपू में सवार होने जा रहे फाजिल पुत्र माहिर को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिसके बाद जिप्सी अनियंत्रित होकर परचून की दुकान से टकराते हुए नाले में जाकर गिर गई। हादसे में फाजिल जख्मी हो गया। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ने मौके से भागने की कोशिश की तो भीड़ ने उसे दौड़ कर पकड़ लिया। बताते हैं कि भीड़ ने उसके साथ हाथापाई भी की। लोगों ने चालक को शराब के नशे में धुत होना बताकर हंगामा किया और जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया।
विज्ञापन