{"_id":"6613e953829f035c0701a855","slug":"amroha-mother-buried-after-roof-collapse-house-and-two-sons-injured-admitted-district-hospital-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: मकान की छत गिरने से दबे मां और दो बेटे घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: मकान की छत गिरने से दबे मां और दो बेटे घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Mon, 08 Apr 2024 06:26 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 08 Apr 2024 06:26 PM IST
सार
अमरोहा में खाना बनते समय टीन शेड की छत गिरने से मां और दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अमरोहा में गिरी छत
- फोटो : संवाद
विस्तार
घर में खाना खाते समय टीन शेड के मकान के नीचे दबकर मां और दो बेटे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बेटों को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
ये हादसा रविवार की रात अमरोहा नगर के मोहल्ला जयओम नगर में हुआ। यहां पर रहने वाले शेर सिंह दिल्ली में एंबुलेंस चलाते हैं। उनकी पत्नी शीला उर्फ सुशील अपने दो बेटे अनिल और विनोद के साथ घर पर रहती हैं। उनका मकान टीन शेड का है।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे खाना बनाने के बाद शीला उर्फ सुशील अपने दोनों बेटे के साथ टीन शेड के नीचे बैठकर खाना खा रहे थे। तभी अचानक टीन शेड दीवार समेत भरभरा कर गिर पड़ा। तीनों मां बेटा मलबे के नीचे दब गए।
विज्ञापन
धमाके की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह लोगों ने मां-बेटों को टीनशेड के मलबा के नीचे से निकला और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में शीला उर्फ सुशील को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जहां सुशीला की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। गनीमत रही बड़ा हादसा होने से टल गया।