फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Mahotsav begins with Ram Aayenge...

Amroha News: राम आएंगे...के साथ अमरोहा महोत्सव का आगाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Amroha Mahotsav begins with Ram Aayenge...
अमरोहा। कई दिनों की तैयारियों के बाद सोमवार को अमरोहा महोत्सव का विधिवत रूप से आगाज हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने दीप जलाकर महोत्सव की शुरुआत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस तरह के महोत्सव का आयोजन केवल मनोरंजन के लिए नहीं होता इस तरह के आयोजन सांस्कृतिक विरासतों के सहेजने के लिए अहम होते हैं। प्रसिद्ध भजन गायिका स्वाति मिश्रा के अपने राम आएंगे... भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

अमरोहा के राजकीय इंटर कॉलेज के मिनी स्टेडियम में सोमवार को नौ दिन तक चलने वाले अमरोहा महोत्सव का भक्तिरस के बीच शुरुआत हो गई। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर कार्यक्रम का आगाज किया। एक स्कूल की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। उन्होंने कहा कि अमरोहा में अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की शुरुआत हुई है। इस तरह के महोत्सव के आयोजन केवल मनोरंजन के लिए नहीं होते, बल्कि सांस्कृतिक विरासतों को सहेजने के लिए होते हैं। अपने संबोधन में जोन एलिया एवं कमाल अमरोही का जिक्र भी किया। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर लोगों को महोत्सव का लाभ मिलेगा। यहां के उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त एवं डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, चेयरमैन शशि जैन आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

----

स्वाति मिश्रा के भजनों ने बांधा समां
राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी फेम भजन गायिका स्वाति मिश्रा के भजनों से महोत्सव के कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। जिसमें उनके भजनों ने वहां मौजूद लाेगों को भक्ति रस में डूबने को मजबूर कर दिया। उनको सुनने के लिए दर्शक देर रात तक डटे रहे। उन्होंने अपने भजनों की शुरुआत नगरी हो अयोध्या सी, रघुकुल सा घराना हो भजन से की। इसके बाद उन्होंने ये चमक, ये धमक फुलवन सी महक सुनाया। लेकिन वहां मौजूद दर्शक अपना पसंदीदा भजन सुनने को देर रात तक इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

यह रहे शामिल
एडीएम वित्त व राजस्व सुरेंद्र सिंह, एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव, सीडीओ अश्वनी मिश्रा, एसडीएम सदर सुधीर कुमार, एसडीएम नौगावां बृजपाल सिंह, ईओ डॉ. बृजेश कुमार, शिक्षक विधायक डाॅ. हरि सिंह ढिल्लो, अमरोहा पालिका चेयरमैन शशि जैन, डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, ओमप्रकाश गोला, पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर, चौधरी ब्रजेश सिंह, हसनपुर पालिका चेयरमैन राजपाल सैनी आदि मौजूद रहे।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed