{"_id":"6595179ead85246e3e0de779","slug":"amroha-jeans-artisan-shot-dead-due-to-love-affair-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: प्रेम प्रसंग के चलते जींस कारीगर की गोली मारकर हत्या, घर से बाहर बुलाकर दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: प्रेम प्रसंग के चलते जींस कारीगर की गोली मारकर हत्या, घर से बाहर बुलाकर दिया वारदात को अंजाम
Wed, 03 Jan 2024 01:45 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, उझारी (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, उझारी (अमरोहा)
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 03 Jan 2024 01:45 PM IST
विज्ञापन
जींस कारीगर उवैश
- फोटो : अमर उजाला
सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ढक्का में प्रेम प्रसंग के चलते 23 वर्षीय जींस कारीगर उवैश को घर से बाहर बुलाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने गांव की ही प्रेमिका और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना में प्रेमिका समेत चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मृतक गांव के रहने वाले किसान जफरुद्दीन के बेटे हैं। उवैश का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन युवती के परिजन इस बात से खफा थे। जफरुद्दीन का कहना है कि मंगलवार की रात को युवती ने बेटे को फोन करके सिम कार्ड देने के बहाने बुलाया। इस दौरान युवती के परिजनों ने बेटे को पकड़ लिया और सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। युवक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कर दिया। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि दो पक्षों में विवाद के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन