फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Husband, wife and son arrested for slaughtering animals at home, two accused absconding

Amroha: घर में पशुओं का कटान करते पति-पत्नी और बेटा गिरफ्तार, मांस और दो पशु बरामद, दो आरोपी मौके से फरार

Thu, 02 May 2024 01:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 02 May 2024 01:17 PM IST
सार

अमरोहा पुलिस ने पशुओं के अवैध कटान में दंपती और उनके एक बेटे को गिरफ्तार किया है। सभी के  खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मौके से कई हथियार बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन
Amroha: Husband, wife and son arrested for slaughtering animals at home, two accused absconding
अमरोहा कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में पशु कटान के आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

अमरोहा की नगर कोतवाली पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। घर में चल रहे अवैध कटान को पुलिस ने पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने दंपती और उनके एक बेटे को गिरफ्तार किया है। मौके पर 40 क्विंटल मांस और दो जिंदा मवेशी बरामद किए हैं। जबकि कटान के उपकरण भी मिले हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भागे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि नगर के मोहल्ला काजीजादा में हसीन कसाई का परिवार रहता है।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर घर में ही मवेशियों का कटान किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना मिलते ही नगर इंस्पेक्टर राजेश कुमार तिवारी, क्राइम इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने टीम के साथ घर पर छापा मार दिया। इस दौरान पुलिस को देखकर मवेशियों का कटान कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी करके मकान मालिक हसीन कसाई, उसकी पत्नी साजिदा और बेटे सन्नान को गिरफ्तार कर लिया। जबकि शोएब और नावेद भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके पर मवेशियों का चार क्विंटल मांस बरामद किया है। जबकि दो मवेशी जिंदा बरामद हुए, जिन्हें काटने की तैयारी चल रही थी। 


पुलिस को मौके पर पशुओं के कटान के उपकरण भी बरामद हुए हैं। सीओ ने बताया कि मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार किए गए हसीन, साजिदा और सन्नान का चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed