{"_id":"6afa15fa57fa3d33c20cdcd6","slug":"bus-wheel-hits-a-parked-motorcycle-mother-and-son-injured-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-177865-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बस से निकल कर खड़ी बाइक से टकराया बस का पहिया, मां-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बस से निकल कर खड़ी बाइक से टकराया बस का पहिया, मां-बेटा घायल
विज्ञापन
रजबपुर(अमरोहा)। थाना क्षेत्र में झनकपुरी के पास एक अजीबोगरीब हादसा हो गया। सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बच्चों को गर्म कपड़े पहना रहे पिता के परिवार पर अचानक मुसीबत टूट पड़ी। हल्द्वानी डिपो की रोडवेज बस का पिछला पहिया निकलकर उनकी बाइक से टकरा गया। हादसे में मासूम दक्ष और उसकी मां अर्चना गंभीर रूप से घायल हो गए। दक्ष की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया।
गजरौला की बैंक कॉलोनी निवासी विशाल के अनुसार, वह 13 नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे पत्नी अर्चना और दो बच्चों दक्ष व विष्णु के साथ अमरोहा स्थित ससुराल से लौट रहे थे। झनकपुरी के पास बच्चों ने ठंड लगने की बात कही तो उन्होंने बाइक सड़क किनारे कच्चे स्थान पर खड़ी कर उन्हें गर्म कपड़े पहनाने शुरू कर दिए। इसी दौरान मुरादाबाद की ओर से आ रही हल्द्वानी डिपो की रोडवेज बस का पिछला पहिया निकलकर उनकी सुपर स्प्लेंडर बाइक से टकरा गया। इसकी चपेट में आकर दक्ष और अर्चना गंभीर रूप से घायल हो गए।
विशाल ने दोनों को सीएचसी गजरौला में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दक्ष की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।