{"_id":"62f002cfb2f9b875806668fc","slug":"amroha-gosala-jpnagar-news-mbd437158734","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांथलपुर गोशाला से जल्द गोबर हटवाए : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांथलपुर गोशाला से जल्द गोबर हटवाए : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढबारसी। सांथलपुर गोशाला में जहरीला चारा खाने से 61 गोवंशों की हुई मौत के बाद चौथे दिन जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी ने फिर गोशाला पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। बीमार गोवंशों की स्थिति को देखा। उपचार में लगी चिकित्सीय टीम के साथ वार्ता की। वहीं गोशाला में व आसपास पड़े गोबर को जल्द हटवाने के निर्देश दिए।
सांथलपुर गोशाला पहुंचे डीएम सभी गायों की स्थिति को खुद देखा। उन्हें सभी गायें स्वस्थ मिलीं। डीएम ने गोशाला परिसर में सफाई के निर्देश दिए। बिजली के तारों के नीचे जाली लगवाने, ईंटों को हटवाने एवं खाली पड़े स्थान पर खड़ंजा लगवाकर पक्का कराने के निर्देश खंड विकास अधिकारी रेनू कुमारी को दिए।
उन्होंने अधिशासी अधिकारी उझारी व हसनपुर को निर्देश दिए कि गोशाला का गोबर प्रयोग में लाया जाए। कंपोष्ट खाद आदि में प्रयोग करें। विक्रय कर नगरपालिका की आय का स्रोत बढ़ाएं। कहा कि आज ही गोबर उठाया जाए। लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। पशुओं को दिया जाने वाला चारा अच्छी तरह से चेक किया जाए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सुधरी कुमार, तहसीलदार अर्चना शर्मा, खंड विकास अधिकारी रेनू कुमार, पशु चिकित्सकों की टीम आदि लोग रहे।
विज्ञापन
चारागाह की 300 बीघा भूमि पर चारे की बुवाई शुरू करें
ढबारसी। चरागाह की खाली पड़ी तीन सौ बीघा भूमि पर चारा की बुवाई करने के निर्देश रविवार को डीएम ने दिए। उधर, चरागाह की भूमि पर जुताई कराने के लिए पहुंची तहसीलदार अर्चना शर्मा से पास के मंदिर पर रहने वाले बाबा नौमीदार ने चरागाह की भूमि पर चारा बोने से मना कर दिया। इस दौरान नोकझोंक हुई। इस पर बाबा को समझाकर शांत कराया। दरअसल बाबा चरागाह की जमीन पर मेले आदि लगाने के लिए उसे खाली छोड़ने की मांग कर रहे थे। हालांकि बाद में तससीलदार ने ट्रैक्टर से भूमि की जुताई शुरू करा दी।
कांग्रेसियों ने प्रकरण में न्यायिक जांच की मांग की
ढबारसी। सांथलपुर गोशाला में पशुओं की मौत के मामले में जायजा लेने के लिए रविवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। टीम ने बीमार पशुओं को देखा व मृत पशुओं के बारे में जानकारी की। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि प्रकरण में न्यायिक जांच होनी चाहिए। पूर्व कैैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि गायों की मौतों का मामला गंभीर है, यहां मुख्यमंत्री को आना चाहिए था।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी एवं राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा के नेतृत्व में रविवार को सांथलपुर गोशाला पहुंचा। पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने कहा गाय, गंगा और धर्म के नाम पर राजनीति करके देश और प्रदेश में भाजपा ने सरकार बनाई। बड़ी शर्म की बात है इतनी गो माता की मौत पर पूरी भाजपा, केंद्र और प्रदेश सरकार सब चुप हैं। कोई भी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। कहा कि गोशालाओं में भारी भ्रष्टाचार है। जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को गायों की मौतों पर जवाब देना चाहिए। घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए। इस मौके पर गाजियाबाद जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, संभल जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, प्रदेश सचिव मुकेश यादव, प्रदेश सचिव सुखराज सिंह, प्रदेश सचिव शमीम अय्यूब, आसिम हुसैन साबरी, मनोज कटारिया, अफसर अली सैफी, राजीव राणा, शकील अहमद, महताब अहमद, आरिफ खान, इब्राहिम खान रहे।