{"_id":"6665fa66d95caaef0902b923","slug":"amroha-four-friends-died-in-bolero-car-collision-in-hasanpur-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha : हसनपुर में बोलेरो-कार भिड़ंत में चार दोस्तों की मौत, रौंदती चली गई पीछे से आ रही गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha : हसनपुर में बोलेरो-कार भिड़ंत में चार दोस्तों की मौत, रौंदती चली गई पीछे से आ रही गाड़ी
Mon, 10 Jun 2024 12:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 10 Jun 2024 12:24 AM IST
सार
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में मनौटा पुल पर सड़क हादसे में गजरौला के नवादा रोड निवासी लक्की (17), सलमान (17), शाहरुख (18) और शाहनवाज (19) की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में मनौटा पुल पर सड़क हादसे में गजरौला के नवादा रोड निवासी लक्की (17), सलमान (17), शाहरुख (18) और शाहनवाज (19) की मौत हो गई। कार में सवार मृतक चारों युवकों सहित छह दोस्त हसनपुर से लौट रहे थे।
विज्ञापन
बताया जाता है कि सामने से आई बोलेरो ने उनकी कार की भिड़ंत हो गई। इस बीच पीछे से आई एक और कार ने उनकी कार को रौंद दिया। उनके दो साथी जैद व दिलशाद घायल हो गए। चारों को गजरौला सीएचसी में मृत घोषित कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया।
विज्ञापन
चार बोलेरो सवार भी घायल हुए। उनको गजरौला के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि लक्की, सलमान, शाहरुख, शाहनवाज, जैद और बिलाल दोस्त हैं। रविवार की शाम सभी दोस्त कार में सवार होकर हसनपुर गए थे। जहां पर चारों ने एक होटल में दावत खाई।
विज्ञापन
दावत खाने के बाद हसनपुर से लौट रहे थे। वह हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में मनौटा पुल पर पहुंचे थे। इस बीच गजरौला की तरफ से हसनपुर की दिशा में बोलेरो जा रही थी। दोनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक अन्य कार आई। उसने भी युवकों की कार में टक्कर मार दी। कार सवार चारों दोस्तों की मौत हो गई।
उनके साथी जैद व बिलाल घायल हो गए। बोलेरो सवार चार युवक भी घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर एंबुलेंस पहुंची। घायलों को गजरौला सीएचसी लेकर पहुंची। जहां पर लक्की, सलमान, शाहरुख व शाहनवाज को मृत घोषित कर दिया। हादसे में चारों दोस्तों की मौत की खबर सुन अल्लीपुर भूड़ के लोगों में चीख पुकार मच गई। रोते बिलखते परिजन सीएचसी पहुंचे। सीएचसी में भी कोहराम मच गया। चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी है।