फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha father files complaint against three of sexually assaulting her daughter but daughter reach police station and changed full story

अमरोहा: पिता ने कराई बेटी के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट, बेटी बोली नहीं हुआ दुष्कर्म कर ली है शादी

Wed, 13 Oct 2021 03:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 13 Oct 2021 03:02 PM IST
सार

 मंगलवार को थाने पहुंचकर युवती ने अपने पिता के खिलाफ तहरीर दी है और बताया कि उसके पिता उन दोनों से एक गलत मांग कर रहे हैं और वह पूरी न होने पर ही उन्होंने यह केस कराया है।

विज्ञापन
Amroha father files complaint against three of sexually assaulting her daughter but daughter reach police station and changed full story
फाइल फोटो

विस्तार

अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक अजीबोगरीब केस सामने आया। पिता ने जहां बेटी को नाबालिग बताते हुए तीन लोगों के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई, तो वहीं बेटी ने थाने पहुंचकर पूरी कहानी ही बदल दी। बेटी ने कहा कि दुष्कर्म का मुख्य आरोपी युवक बेगुनाह है, मैं बालिग हूं, मैंने उसके साथ शादी की है, मेरे साथ कोई दुष्कर्म नहीं हुआ। युवती ने पिता के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


पिता ने आरोपियों पर दुष्कर्म का वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है
डिडौली क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार किराए पर रहता है। इस मकान में रहने वाले शख्स ने थाने में तहरीर देकर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। मुख्य आरोपी के दो मौसेरे भाइयों द्वारा दुष्कर्म की वीडियो बनाने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनू और उसके दो मौसेरे भाई विशाल व अमर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


 रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलने पर मंगलवार को युवती थाने पहुंच गई। उसने पिता के खिलाफ तहरीर दी। कहा कि मेरे साथ कोई दुष्कर्म नहीं हुआ है। मुख्य आरोपी बनाए गए युवक से शादी की है। कहा कि वह बालिग है। पिता उससे व पति से तीन लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। न देने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी रमेश सहरावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed