फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Elderly and young man died due to fever, dengue patients are continuously increasing

अमरोहा: बुखार से बुजुर्ग और युवक की मौत, डेंगू के लगातार बढ़ रहे मरीज, अस्पतालों में लगी भीड़

Tue, 26 Sep 2023 10:26 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 26 Sep 2023 10:26 AM IST
सार

जिला अस्पताल में डेंगू के तीन मरीज मिलने के साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या 70 पहुंच गई हैं। सोमवार को डेंगू आशंकित 15 मरीज पहुंचे थे। सभी की रेपिड जांच कराई गई है। 

विज्ञापन
Amroha: Elderly and young man died due to fever, dengue patients are continuously increasing
जिला अस्पताल का डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में बुखार से लगातार लोगों की जान जा रही है। धनौरा के गांव वासीपुर निवासी ग्रामीण ज्ञान सिंह (60) की बुखार से मौत हो गई। उन्हें पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। गांव हसनपुर के रझेड़ा निवासी 40 वर्षीय गौतम पुत्र हरवंश सिंह ने भी बुखार के चलते दम तोड़ दिया। धनौरा के गांव वासीपुर निवासी ग्रामीण ज्ञान सिंह को बीते चार दिन से बुखार आ रहा था।

विज्ञापन


पहले दो दिन परिजनों ने गांव में ही उपचार कराया। बाद में उनको नगर के एक चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया था। बुखार में प्लेटलेट्स लगातार कम होती गई। सोमवार की दोपहर बाद उनकी मौत हो गई। क्षेत्र में बुखार से होने वाली यह छठी मौत है। सरकारी व निजी चिकित्सकों के यहां बुखार के रोगियों की लाइन लगी हुई हैं।
विज्ञापन


उधर, हसनपुर के गांव रझेड़ा निवासी गौतम (40) पुत्र हरवंश सिंह को पिछले चार दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने आसपास के निजी चिकित्सक से उपचार करवाया। लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक ने अपने पीछे दो बेटी व एक बेटा छोड़ा है। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डाॅ. ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि बुखार से मौत की जानकारी नहीं है।

तीन डेंगू के नये मरीज मिले

सोमवार को जिला अस्पताल में डेंगू के तीन मरीज मिलने के साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या 70 पहुंच गई हैं। सोमवार को डेंगू आशंकित 15 मरीज पहुंचे थे। सभी की रेपिड जांच कराई गई। जिसमें तीन को डेंगू की पुष्टि हुई। सोमवार को जिला अस्पताल में 2032 मरीज की ओपीडी हुई। जिसमें बुखार के 165 मरीज थे। उन्हें दवाई देकर वापस भेजा गया। सोमवार को जिला अस्पताल के वार्ड में बुखार के 26 मरीज भर्ती थे। जिनका इलाज चल रहा है।

फिर चलेगा संचारी रोग अभियान

चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. प्रेमापंत त्रिपाठी ने बताया कि में अब फिर से संचारी रोग अभियान चलाया जाएगा। एक अक्टूबर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 16 अक्टूबर से दस्तक अभियान का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बुखार के रोगियों की जानकारी उपलब्ध कर उनको इलाज मुहैया कराया जाएगा। साथ ही लोगों को इससे बचाव के लिए भी जागरूक किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed