फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha driver dies in police custody in Deoria; wife alleges murder.

Amroha News: देवरिया में पुलिस हिरासत में अमरोहा के चालक की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Amroha driver dies in police custody in Deoria; wife alleges murder.
कैलसा(अमरोहा)। देहात थानाक्षेत्र के सोंडाला फरीदपुर निवासी डीसीएम चालक ब्रजपाल उर्फ विक्की (38) की शनिवार सुबह देवरिया के खुखुंदू थाने की पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। डीसीएम से करीब डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद होने के बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर गई थी। तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन देवरिया रवाना हो गए।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक ब्रजपाल अपनी डीसीएम चलाकर दूसरे जिलों में माल ढुलाई करता था। शुक्रवार को देवरिया जाते समय खुखुंदू चौराहे के पास पुलिस ने डीसीएम रोकने का प्रयास किया। देवरिया पुलिस के अनुसार चालक तेज रफ्तार में नूनखार मार्ग की ओर भागा। करीब 500 मीटर आगे बैरिकेडिंग लगाकर डीसीएम रोक ली गई। चालक समेत लोग भागने लगे, जिसमें ब्रजपाल पकड़ा गया। तलाशी में डीसीएम से करीब डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार से ब्रजपाल से पूछताछ हो रही थी। शनिवार सुबह करीब नौ बजे उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी पूनम ने पुलिस पर पति को जबरन फंसाकर मारने का आरोप लगाते हुए डीसीएम में सामान लदवाने वाले व्यक्ति और संबंधित थाना पुलिस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि घटना देवरिया की है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
दो भाइयों में बड़ा था ब्रजपाल, परिवार में पत्नी और दो बच्चे
परिजनों के अनुसार ब्रजपाल दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी पूनम, 10 वर्षीय बेटी हिमानी और आठ वर्षीय बेटा जीतू हैं। गांव के ही चालक नवनीत ने शनिवार सुबह घर फोन कर परिजनों को ब्रजपाल की मौत की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन देवरिया रवाना हो गए। अमरोहा देहात थाना पुलिस ने भी मामले की जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed