फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Doctor molested a girl on the pretext of treatment, accused ran away as soon as case was registered

Amroha: इलाज के बहाने डॉक्टर ने युवती से की छेड़खानी, केस दर्ज होते ही भाग निकला आरोपी, पुलिस को तलाश

Tue, 04 Mar 2025 06:51 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनाैरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनाैरा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 04 Mar 2025 06:51 PM IST
सार

मंडी धनौरा में युवती से इलाज के बहाने छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के आरोप में चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के शोर मचाने पर उसकी मां ने आकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Amroha: Doctor molested a girl on the pretext of treatment, accused ran away as soon as case was registered
अमरोहा पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मंडी धनौरा में चिकित्सक के खिलाफ इलाज के बहाने युवती के साथ छेड़खानी व अश्लील हरकत करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही चिकित्सक गांव से भाग गया। यह मामला थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। आरोप है कि उसकी बहन बीती 18 फरवरी को मां के साथ निकटवर्ती गांव आजमपुर में डॉ. अतुल नागर के यहां अपनी बीमारी का इलाज कराने गई थी।

विज्ञापन


युवक का आरोप है कि चिकित्सक ने बहन को ग्लूकोज की बोतल चढ़ाने की बात कहकर उसकी मां को बाहर बिठा दिया और बहन को भीतर कमरे में ले गया। वहां उसने बहन के साथ छेड़खानी व अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। बहन के विरोध करने पर चिकित्सक ने उसको धमकाया।
विज्ञापन


शोर मचाने पर मां भीतर गई तो पीड़िता ने घटना के बारे में बताया। बाद में आरोपी चिकित्सक ने पुलिस में शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि किसान की तहरीर पर अतुल नागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। उसके साथ मारपीट की गई। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव बिहापुरी निवासी रीना देवी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक उसकी शादी 13 दिसंबर 2023 को जनपद बिजनौर के चांदपुर कोतवाली के गांव सानीपुरा निवासी जागेश सैनी के साथ हुई थी।


शादी में पिता ने अपनी सामर्थ्य से अधिक दहेज दिया था। ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। वहअतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। आठ जून 2024 को उसे घर से निकाल दिया गया। वह अपने पिता के घर पर रह रही है। 10 फरवरी को वह अपने माता-पिता के साथ बछरायूं गई थी।


मुख्य चौपला पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर जागेश सैनी, जगपाल सैनी, मुन्नी देवी व वर्षा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed