फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Dead body youth found hanging on side of highway in Rajabpur, could not be identified.

Amroha: रजबपुर में हाईवे किनारे युवक का फंदे से लटका शव मिला, नहीं हो पाई पहचान...पुलिस लगातार कर रही फोन

Sat, 27 Jan 2024 11:08 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 27 Jan 2024 11:08 AM IST
सार

अमरोहा के रजबपुर में हाईवे किनारे युवक का शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस उसकी पहचान करवाने की कोशिश कर ही है। फिलहाल उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। 

विज्ञापन
Amroha: Dead body youth found hanging on side of highway in Rajabpur, could not be identified.
यूपी पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के रजबपुर में नेशनल हाईवे किनारे टायर पंचर के खोखे के बगल में युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। काफी मशक्कत के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन


यह मामला शुक्रवार की शाम नेशनल हाईवे स्थित अरविंद पेट्रोल पंप के पास टायर पंचर के खोखे के बगल का है। हाईवे पर आते-जाते राहगीरों ने देखा कि खोखे के बगल में युवक का शव लटका हुआ है। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही रजबपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने भी मुआयना किया। मृतक रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। उसकी उम्र करीब 38 से 40 साल है। उसने लाल और काली चेक की शर्ट पहन रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊपर से जैकेट पहने हुए हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों से युवक के बारे में पूछताछ की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मृतक ने आत्महत्या की है।


फिलहाल उसकी पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं। मुरादाबाद मंडल के सभी थानों से मृतक के बारे में जानकारी जुटा जा रही है। चर्चा है कि युवक थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किसान के यहां नौकरी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed