फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha,cultural

श्याम के रंग में रंगा अमरोहा, चहुंओर गूंजा राधे-राधे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
amroha,cultural
अमरोहा। रामडोल शोभायात्रा के चलते शनिवार को अमरोहा श्याम के रंग में रंगा रहा। हर जुबां पर सिर्फ राधे-राधे सुनाई दे रहा था। हर किसी पर कृष्ण भक्ति छाई हुई थी। दिल्ली, मीरापुर, ग्वालियर से आए प्रसिद्ध बैंड बाजों की मधुर धुनों पर बजे भक्ति संगीत से शहर का वातावरण कृष्णमय हो गया। राधा कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

श्री धार्मिक रामडोल कमेटी की ओर से शनिवार को रामडोल शोभायात्रा निकाली गई। शहर के रियासत वाले मंदिर पर महाआरती के साथ शोभयात्रा प्रारंभ हुई। शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए देर रात पनवाड़ी स्थित यादव मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। सबसे आगे गजराज शोभायात्रा की अगवाई कर रहे थे। इसके पीछे झांकियां और डोलों का काफिला था।
विज्ञापन

बाल गोपाल के एक से बढ़ कर एक सुंदर डोलों के आगे युवा डीजे की धुनों पर झूम कर वातावरण भक्तिमय कर रहे थे। शोभायात्रा में स्थानीय झांकी और डोलों के अलावा, अन्य राज्यों की झांकियां भी शामिल हुईं। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत की संस्कृति और सभ्यता का संगम नजर पड़ रहा था। शोभायात्रा को देखने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। साथ ही गांव देहात से भारी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा को देखने पहुंचे। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कहीं हलवा, तो कहीं पर शीतल पेय का इंतजाम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाआरती में जुटीं हस्तियां
अमरोहा। शोभायात्रा निकलने से पहले मोहल्ला कोट स्थित रियासत वाले मंदिर में श्रीकृष्ण की महाआरती हुई। सुबह दस बजे पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, नगर पालिका चेयरमैन शशि जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, कांग्रेस नेता सचिन चौधरी, आरके स्कूल के संरक्षक अजय टंडन, सुधांशु विश्नोई, जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी, एसपी आदित्य लांग्हे, एडीएम भगवान शरण, एसडीएम अनिल कुमार ने राधा-कृष्ण की पूजा की। इसके बाद शोभायात्रा के डोले निकलने शुरू हुए। आरती के समय कमेटी अध्यक्ष कपिल शर्मा, अजय चतुर्वेदी, कुंवर विनीत अग्रवाल, देव गौतम, विमल यादव, विशाल गोयल, अजय प्रकाश अग्रवाल, विवेक शर्मा, पंकज जिंदल, रिशु दीक्षित, मुदित अग्रवाल, दीपक बंसल, नितांश शर्मा, अर्पण कौशल, अमित रस्तोगी, वरूण माहेश्वरी, मयंक शर्मा, वासु दीक्षित, कपिल वर्मा अनुज कुमार शर्मा, संजय गर्ग, पंडित मनु शर्मा, पवन शर्मा, नीलकमल यादव आदि मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं ने कान्हा का डोला खींचा
अमरोहा। शोभायात्रा में शामिल कई मंदिरों में डोलों को खींच रहे श्रद्धालु बिना चप्पल पहने थे। जिन्होंने शुरूआत से आखिर तक का सफर बिना चप्पलों के ही पूरा किया। जिसमें कईयों के पैरों में कंकड़ चुभने से छाले भी पड़ गए।
पुलिस व्यवस्था रही चौकस
अमरोहा। शोभायात्रा में खाकी का कड़ा पहरा रहा। पूरे शोभायात्रा मार्ग पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। एसपी- एएसपी भी मौजूद थे। सुरक्षा व्यवस्था में दो प्लाटून पीएसी व भारी संख्या में पुलिस फोर्स लगा था। मुख्य चौराहों से ही बाइकों समेत चौपहिया वाहनों को शोभायात्रा मार्ग की ओर नहीं जाने दिया। सीओ सिटी और इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा शोभायात्रा के आगे चलते रहे।
महादेव के तांडव ने मन मोहा
अमरोहा। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जिसमें भगवान शिव का अघोरी रूप में नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। बरसाना की लठमार होली खेलने आए मथुरा के कलाकारों ने मनमोह लिया।
महाकाली के अखाड़े ने दिखाएं करतब
अमरोहा। बुलंदशहर से आए काली के महाअखाड़ा में शामिल कलाकारों ने रामडोल शोभायात्रा में करतब दिखाएं। वहीं, शोभायात्रा में दिल्ली, मुरादाबाद और संभल के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई रासलीला आकर्षण का केंद्र रही।
महारथ में विराजमान रहे लड्डू गोपाल
अमरोहा। भगवान श्री कृष्ण का प्राचीन सिंहासन पर विराजमान लड्डू गोपाल का डोल भी आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं, भगवान श्रीकृष्ण के राधिका गौरी के साथ पांच रूपों वाली झांकी ने सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा में घनश्याम तेरी बंसी पागल न कर दे, मुरलिया वाले दिल तुझ पर कुर्बान भजन पर श्रद्धालु झूम उठे।

अरे द्वार पालो कन्हैया से कह दो...
अमरोहा। रामडोल शोभायात्रा में कृष्ण और सुदामा की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। कलाकारों ने सजीव अभिनय कर लोगों का मनमोह लिया। अरे से द्वार पालो क्हैया से कह दो, इस भजन पर बेहतरीन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed