फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Contractor who came to garage to get car repaired was shot, incident captured on CCTV

अमरोहा में वारदात: गैराज पर कार ठीक कराने पहुंचे ठेकेदार को मारी गोली, सीसीटीवी में कैद हुई घटना.. आरोपी फरार

Thu, 10 Oct 2024 06:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 10 Oct 2024 06:16 PM IST
सार

अमरोहा में कार ठीक कराने गए ठेकेदार को सरेआम गोली मार दी गई। घटना गैराज में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। गंभीर हालत में घायल को मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Amroha: Contractor who came to garage to get car repaired was shot, incident captured on CCTV
उत्तर प्रदेश पुलिस(FILE) - फोटो : amar ujala

विस्तार

गैराज पर कार ठीक कराने पहुंचे कांठ के रहने वाले ठेकेदार विनीत कुमार को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। गैराज में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई।

विज्ञापन


मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कांठ थानाक्षेत्र के आवी हाफिजपुर में ऋषिपाल सिंह का परिवार रहता है। उनका एक बेटा नरेंद्र सिंह किसानी करते हैं। जबकि विनीत कुमार नगर पालिका में ठेकेदारी करते हैं। विनीत कुमार रोजाना अपने गांव से अमरोहा आते-जाते हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे विनीत कुमार घर से अमरोहा के लिए निकले थे। करीब दस बजे वह मंडी समिति रोड स्थित गैराज पर अपनी कार ठीक कराने पहुंचे। यहां नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मुंढ़ामुकरी का रहने वाला गौरव पहले से मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि गौरव विनीत कुमार को देखकर गैराज से बाहर गया और कुछ देर बाद वापस लौटे। इससे पहले विनीत कुमार कुछ समझ पाते गौरव ने उनके पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही विनीत कुमार लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़े। गौरव वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग निकला।

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर पंकज तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घायल विनीत कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल, विनीत कुमार का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


मामले में परिजनों की तहरीर पर आरोपी गौरव के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों के बीच क्या रंजिश चल रही है, इसका पता लगाया जा रहा है।- अरुण कुमार, सीओ सिटी अमरोहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed