{"_id":"61cc570f06e444779c2fbe67","slug":"amroha-cm-yogi-said-those-who-were-a-threat-to-sisters-and-daughters-in-the-sp-bsp-governments-now-the-law-is-a-threat-to-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: सीएम योगी बोले- सपा-बसपा सरकारों में जो बहन-बेटियों के लिए खतरा थे, अब उनके लिए कानून है खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: सीएम योगी बोले- सपा-बसपा सरकारों में जो बहन-बेटियों के लिए खतरा थे, अब उनके लिए कानून है खतरा
Wed, 29 Dec 2021 06:10 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर(अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर(अमरोहा)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 29 Dec 2021 06:10 PM IST
सार
यहां आयोजित जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि गरीबों के आवास का पैसा दीवारों से निकल रहा है। गरीबों का पैसा कहां छिपा था, यह सब देख रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अमरोहा के हसनपुर जन विश्वास यात्रा की जनसभा को संबोधित करते हुए सपा-बसपा जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व की सपा-बसपा सरकारों में जो बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए खतरा बने थे, आज उनके लिए कानून खतरा बना हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त और एक सुरक्षित क्षेत्र बन गया है।
विज्ञापन
विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गरीबों के आवास का पैसा दीवारों से निकल रहा है। यह लोग गरीबों का पैसा कैसे छिपाकर रखते थे, यह सबने देखा। हम ये पैसा निकाल रहे हैं। सपा ने युवाओं को नौकरी नहीं दी। भर्ती निकलती थीं तो चाचा, मामा सभी लिस्ट बनाते थे। आज सभी को नौकरी मिल रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में रहने वालों लोगों को दूसरे राज्यों में जाने के बाद अपनी पहचान छिपानी पड़ती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हैं। प्रदेश में दंगा नहीं होते, यहां गन्ना उगाया जाता है।
विज्ञापन