फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha,civic

बिजनौर बैराज से गंगा में दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, खादर में अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
amroha,civic
गजरौला (अमरोहा)। बिजनौर बैराज से शनिवार शाम दो लाख 1560 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया। जिससे तिगरी में गंगा का जलस्तर करीब 50 सेमी बढ़ जाएगा। पानी छोड़े जाने के बाद खादर के इलाके में अलर्ट जारी किया गया है। बाढ़ खंड के साथ ही लेखपालों को गांवों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

तिगरी में तैनात बाढ़ खंड के जेई सुभाष सिंह गहलौत ने बताया कि शनिवार सुबह तिगरी में गंगा का जलस्तर 199.75 गेज मीटर था। इससे पहले शुक्रवार की सुबह 199.90 गेज मीटर दर्ज किया गया था। शनिवार को 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 15 सेमी कम हो गया। मगर शनिवार शाम चार बजे बिजनौर बैराज से दो लाख 1560 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे गंगा का जल आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आ रहा है। बिजनौर बैराज से गंगा में छोड़ा गया जल जनपद में रात 12 बजे के बाद पहुंचेगा।
विज्ञापन

जिससे तिगरी में गंगा का जलस्तर 50 सेमी से अधिक बढ़ेगा। उधर दो लाख से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण खादर और गंगा किनारे व टापू में बसे गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि खादर क्षेत्र के लेखपालों को अलर्ट कर दिया गया है। उनको गांव में निगरानी के निर्देश दिए हैं। बाढ़ खंड के जेई सुभाष सिंह गहलौत ने बताया कि अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि खतरे जैसी कोई बात नहीं है। तिगरी में खतरे का निशान 202 गेज मीटर है, जबकि दो लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने पर जल स्तर बढ़ने पर 200.25 गेज मीटर पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed