{"_id":"61e55fd863f1216f7270f63a","slug":"amroha-case-against-89-including-bjp-candidates-for-violating-code-of-conduct-and-flouting-kovid-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: आचार संहिता के उल्लंघन और कोविड-19 की धज्जियां उड़ाने में भाजपा प्रत्याशियों समेत 89 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: आचार संहिता के उल्लंघन और कोविड-19 की धज्जियां उड़ाने में भाजपा प्रत्याशियों समेत 89 पर मुकदमा
Mon, 17 Jan 2022 05:54 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 17 Jan 2022 05:54 PM IST
सार
हसनपुर में प्रत्याशी महेंद्र सिंह खड़कवंशी के ममेरे भाई महेश खड़कवंशी और 60-70 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। महेश खड़कवंशी अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकाल रहे थे।
विज्ञापन
नौगांवा सादात प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विस्तार
हसनपुर और नौगावां सादात विधानसभा सीटों पर भाजपा से टिकट मिलने के बाद खुश प्रत्याशियों ने जमकर जश्न मनाया। आचार संहिता का भी ख्याल नहीं किया। आचार संहिता का जमकर उल्लंघन किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
हसनपुर में प्रत्याशी महेंद्र सिंह खड़कवंशी के ममेरे भाई महेश खड़कवंशी और 60-70 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। महेश खड़कवंशी अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकाल रहे थे।
विज्ञापन
देवेंद्र नागपाल समेत आठ लोग नामजद
गजरौला में नौगांवा सादात प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल समेत आठ लोगों को नामजद किया गया है। साथ ही 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस ने वीडियो और फोटो के आधार पर अज्ञात लोगों की पहचान करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।