{"_id":"6ab6db50ea7871ef1d04e46d","slug":"amroha-businesses-hope-for-big-orders-from-the-trade-show-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-173962-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्रेड शो से अमरोहा के कारोबार को बड़े ऑर्डर की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्रेड शो से अमरोहा के कारोबार को बड़े ऑर्डर की आस
विज्ञापन
अमरोहा। अमरोहा के कुटीर उद्योग और पारंपरिक उत्पादों के कारोबार को ग्रेटर नोएडा में चल रहे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो से बड़े ऑर्डर की उम्मीद जगी है। जिले के छह उद्यमी अपने उत्पादों के साथ ट्रेड शो में पहुंचे हैं। पहले दिन स्टॉलों पर खरीदारों की आमद सामान्य रही, लेकिन उद्यमियों को शनिवार और रविवार को कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। विदेशी खरीदारों और बड़े संस्थागत खरीदारों से संपर्क को जिले के कारोबार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उद्योग उपायुक्त अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अमरोहा का ढोलक उद्योग देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान रखता है। ट्रेड शो में जीआई टैग श्रेणी के तहत पारंपरिक वाद्य यंत्रों का स्टॉल लगाया गया है। आर्टिजन वेलफेयर सोसायटी के नाजिम ने बताया कि पहले दिन खरीदार उत्पादों की जानकारी लेने और गुणवत्ता देखने में जुटे रहे। उम्मीद है कि वीकेंड पर कारोबारियों और विदेशी खरीदारों की संख्या बढ़ेगी। इससे ढोलक और अन्य वाद्य यंत्रों के थोक ऑर्डर मिलने का रास्ता खुल सकता है। वहीं, हैंडलूम कारोबारी गुलफाम अहमद चादर और तकिया कवर समेत स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पहले दिन बिक्री सामान्य रही, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें तेजी की उम्मीद है। विदेशी खरीदारों से संपर्क होने पर स्थानीय उत्पादन को बड़े बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिल सकता है। अमरोहा में ढोलक, हैंडलूम और अन्य कुटीर उद्योग बड़ी संख्या में लोगों की आजीविका से जुड़े हैं। उद्यमियों के अनुसार, स्थानीय स्तर पर बिक्री के साथ यदि निर्यात और बड़े थोक ऑर्डर बढ़ते हैं तो उत्पादन, रोजगार और कारोबार तीनों को फायदा मिल सकता है। ऐसे में ट्रेड शो के अगले दो दिन अमरोहा के कारोबारियों के लिए खासे अहम माने जा रहे हैं।