फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Brothers-in-law raped sister-in-law, made obscene videos

रिश्ते हुए तार-तार: पति गया था घर से बाहर, देवरों ने भाभी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाए

Sun, 01 Dec 2024 04:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 01 Dec 2024 04:28 PM IST
सार

नौगांवा सादात कस्बे में दो देवरों ने भाभी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी दी। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Amroha: Brothers-in-law raped sister-in-law, made obscene videos
अमरोहा में महिला से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिजनों की गैर मौजूदगी में दो देवरों ने भाभी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना लिए। परिजनों से शिकायत करने पर उन्हें वायरल करने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मामला नौगांवा सादात कस्बे का है।

विज्ञापन


यहां पर कारोबारी का परिवार रहता है। उनकी बेटी की शादी अक्तूबर 2014 को नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक ही गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाहिता का पति सीधे स्वभाव का है। 26 नवंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे विवाहिता का पति घर से बाहर गया हुआ था।
विज्ञापन


घर में कोई नहीं था। तभी महिला के दो देवरों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं अपने मोबाइल से अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। परिजनों से शिकायत करने पर वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति के घर लौटने पर विवाहिता ने आपबीती बताई तो हंगामा हो गया। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में विवाहिता की शिकायत पर उसके दोनों देवरों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पति की मौत के बाद ससुरालियों ने पत्नी को घर से निकाला

बछरायूं के गांव बाखरपुर निवासी मनीता ने थाने में शिकायतीपत्र देकर ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष को दिए शिकायतीपत्र में पीड़िता ने कहा कि उसकी शादी तीन साल पहले कठपुरा गांव में हुई थी। पति की एक साल पहले बीमारी की वजह से मौत हो गई थी।

पति की मौत के बाद अस्पताल से मिले आठ लाख रुपये की धनराशि उसके ससुर ने अपने पास रख ली। मनीता का कहना है कि रिश्तेदारों ने देवर के साथ शादी करने का प्रस्ताव ससुर को दिया था लेकिन ससुर ने इससे साफ इन्कार कर दिया।



मनीता का आरोप है कि ससुर ने सारे रुपये व जेवर लेकर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। वह अपनी दो साल की बेटी के साथ पिता के घर रह रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed