{"_id":"690d0b5eb9d02a1a3a02eb70","slug":"amroha-as-soon-as-the-fair-ends-farmers-start-sowing-wheat-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-151030-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा : मेला समाप्त होते ही गेहूं की बुवाई में लगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा : मेला समाप्त होते ही गेहूं की बुवाई में लगे किसान
विज्ञापन
तिगरी में मेला स्थल पर ट्रैक्टर से खेत की जुताई करता किसान। संवाद
तिगरी धाम (अमरोहा)। तिगरी गंगा मेला संपन्न होने पर खेत खाली होते ही किसान गेहूं की बुवाई की तैयारी में लग गए। बृहस्पतिवार सुबह मेला स्थल पर किसान करीब छह ट्रैक्टरों से खेतों की जुताई करने में लगे रहे। उन्होंने बताया कि गेहूं की बुवाई करने के लिए खेत तैयार कर रहे हैं।
कार्तिक पूर्णिमा पर लगा तिगरी गंगा मेला बुधवार को मुख्य स्नान के साथ ही संपन्न हो गया। तिगरी गांव का हजारों बीघे रकबा कम पड़ गया तो मेला मोहरका पट्टी व दियावली गैर आबाद के रकबे में बसाया गया। इसमें भी करीब एक हजार बीघे रकबे पर मेला लगा जिसमें नौ सौ बीघे रकबे पर खड़ी गन्ने की फसल कटवाई गई थी। इन किसानों का आरोप है कि उन्हें वाजिब दाम नहीं मिले है।
अब मेला संपन्न होने के बाद मोहरका पट्टी व दियावली गैर आबाद गांव के रकबे पर लगे शिविर बृहस्पतिवार दोपहर तक हटा लिए गए। इसके बाद किसानों ने खेतों की जुताई शुरू कर दी। करीब छह ट्रैक्टर खेतों की जुताई करने में लगे रहे। किसानों ने बताया कि वह गेहूं की बुवाई करेंगे। फसल पिछैती न हो जाए, इसलिए जल्द जुताई कर रहे हैं।