फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: A class 9 student sleeping near the police post was crushed by a vehicle, the injured kept writhing in

अमरोहा: चाैकी के पास सो रहे कक्षा नौ के छात्र को वाहन ने कुचला, तड़पता रहा घायल, पुलिस और एंबुलेंस नहीं पहुंची

Thu, 04 Sep 2025 03:27 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 04 Sep 2025 03:27 PM IST
सार

कुमराला चौकी के पास तख्त पर सो रहे सलेमपुर गौसाईं निवासी कक्षा नौ के छात्र को डीसीएम चालक ने लापरवाही से कुचल दिया। हादसे के बाद न तो चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और न ही सरकारी एंबुलेंस आई। घायल करीब आधे घंटे तक तड़पता रहा। 

विज्ञापन
Amroha: A class 9 student sleeping near the police post was crushed by a vehicle, the injured kept writhing in
गजराैला में छात्र की माैत - फोटो : संवाद

विस्तार

कुमराला चौकी के निकट तख्त पर सो रहे सलेमपुर गौसाईं गांव निवासी कक्षा नौ के छात्र सौरभ (16) को डीसीएम के चालक ने लापरवाही से पीछे हटाते हुए कुचल दिया। मौका पाकर चालक डीसीएम लेकर भाग गया। घायल आधे घंटे तक तड़पता रहा। चौकी के पुलिसकर्मी नहीं पहुंचे और सरकारी एंबुलेंस भी नदारत रही। वन निगम का कर्मचारी एक पड़ोसी की कार मांग कर घायल को चौधरपुर ले गया, लेकिन देर हो जाने के कारण छात्र की मौत हो गई। 

विज्ञापन

चंद्रपाल सैनी कुमराला चौकी के निकट खाना बनाने का ठेला लगाते हैं। उनका बेटा कक्षा नौ का छात्र सौरभ पिता के साथ काम में हाथ बंटाता था। पिता-पुत्र रात को ठेले के निकट पड़े तख्त पर ही सो जाते थे। रोजाना की तरह बुधवार रात तख्त पर सो रहे थे। ग्राम प्रधान ओमकार सिंह और छात्र के मामा के मुताबिक बृहस्पतिवार करीब 3 बजे की घटना है। एक डीसीएम, जिसे धनौरा जाना था। भूलवश उसका चालक तिगरी की तरफ कुछ मीटर दूर ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पता चलने पर वह डीसीएम को पीछे कर रहा था। मगर उसने तख्त पर सो रहे छात्र का ध्यान नहीं किया। इस दौरान आरोप है कि डीसीएम ने उसे कुचल दिया। चीख पुकार मचने पर चालक डीसीएम को लेकर भाग गया। वहां पर मौजूद लोगों ने मदद के लिए पुलिस को पुकारा। मगर चौकी से कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा। इस बीच मौका पाकर चालक डीसीएम को लेकर भाग गया। उधर सरकारी एंबुलेंस को भी फोन किया, लेकिन उसका चालक एंबुलेंस लेकर मौके पर नहीं पहुंचा।

विज्ञापन

उधर घायल तड़पता रहा। न तो मदद के लिए चौकी के पुलिस कर्मी पहुंचे और न ही घायल को अस्पताल ले जाने के लिए सरकारी एंबुलेंस आई। जिस पर बराबर में ही कमरे में सो रहे वन निगम के कर्मचारी शहजाद देवदूत बन गए। वह दौड़कर मौके पर गए। उन्होंने तुरंत पड़ोसी से कार मांगी।

जिससे घायल को लेकर चौधरपुर स्थित निजी अस्पताल में गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। छात्र ने उपचार के दौरान कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। परिजन थाने पहुंचे। पुलिस को तहरीर दी। तब पुलिस को हादसे की जानकारी हुई। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि हादसे में छात्र की मौत की जानकारी है। पुलिस कार्रवाई की जा रही है। 

परिजन बोले एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती तो बच सकती थी जान
छात्र के साथ हादसा हो जाने पर उसके पिता व अन्य ने सरकारी एंबुलेंस को फोन किया। वह मौके पर नहीं गया। हादसे का पता लगने पर गए वन निगम के कर्मचारी शहजाद ने भी एंबुलेंस को फोन किया। मगर किसी का फोन नहीं उठा। उनका कहना है कि 40 मिनट बाद चालक का उन पर फोन आया।

उन्होंने आपातकालीन सेवा के कर्मचारी को इतनी देर में फोन वापस नहीं करना चाहिए, यह बात की, लेकिन चालक ने तुरंत फोन काट दिया। ग्राम प्रधान व मृतक के परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती तो छात्र की जान बच सकती थी। सीएमओ को कई बार फोन किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। सीएचसी प्रभारी डॉ.योगेंद्र सिंह ने बताया कि वह अमरोहा मीटिंग में हैं। एंबुलेंस चालक की लापरवाही की जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed