फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amarnath yatra

अमरोहा के 12 लोग अमरनाथ यात्रा में फंसे, परिजन चिंतित

Mon, 11 Jul 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा Updated Mon, 11 Jul 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 घाटी में भारी हिंसा के चलते अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। वहां के हालात बिगड़े हुए हैं। काफी संख्या में श्रद्धालु बीच में फंस गए हैं। इसमें अमरोहा क्षेत्र से 12 से अधिक श्रद्धालु भी शामिल हैं। इनमें कुछ कारीगर भी हैं, जो वहां भंडारा लगाने के लिए गए हैं। पंजतरनी से यात्रा आगे नहीं बढ़ रही है। वहीं पर अमरोहा के लोग ठहरे हुए हैं। परिजन लगातार अपनों से संपर्क साधे हुए हैं। 

आतंकी बुरहान की मौत के बाद से कश्मीर घाटी सुलग उठी है। घाटी में हिंसा के चलते हजारों अमरनाथ यात्री फंस गए हैं। बीच में ही यात्रा को रोक दिया गया है। इंटरनेट और रेल सेवाएं बंद हैं। वहां यातायात सेवा बुरी तरह से प्रभावित है। अमरोहा शहर के काफी लोग अमरनाथ यात्रा पर गए हैं। इनमें अधिकांश लोग अमरोहा के मोहल्ला छंगा दरवाजे के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया कि श्री मानव सेवा समिति हसनपुर द्वारा मोहल्ला छंगा दरवाजे के कई लोग अमरनाथ यात्रा पर गए हैं। वे वहां हलवाई, कारीगर का काम करेंगे। समिति द्वारा अमरनाथ यात्रा पर भंडारा लगाया जाता है। कुछ उनमें से श्रद्धालु भी है, जो अमरनाथ यात्रा पर गए हैं। इनमें राकेेेश पुत्र तेजपाल, अखिल पुत्र टेकचंद, संजीव पुत्र नेता, पूरन पुत्र शंकर, संजीव पुत्र राम निवास, विपिन पुत्र पुरुषोत्तम, मन्नू पुत्र किशोर, अमित पुत्र राजकुमार, बाबू पुत्र मन्ना, अखिल पुत्र रामलाल, गंगराम, जितेंद्र आदि हैं। ये सभी लोग पंजतरनी में फंसे हुए हैं। 
विज्ञापन


भाजपा के नगर अध्यक्ष राकेेेश वर्मा ने बताया कि अमरोहा शहर के जो लोग अमरनाथ यात्रा पर गए हैं, उनके परिजनों से बात की गई है। उनका कहना है कि सभी लोग सकुशल हैं। पंजतरनी पर यात्रा रुकी हैं। परिजन लगातार उनसे संपर्क साधे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed