फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   All vehicles will be plying on both lanes of the highway by Friday night.

कांवड़ यात्रा: शुक्रवार रात तक हाईवे की दोनों लेन पर दौड़ेंगे सभी वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
All vehicles will be plying on both lanes of the highway by Friday night.
अमरोहा। सावन के पहले सोमवार के जलाभिषेक के बाद प्रशासन ने हाईवे पर यातायात व्यवस्था में राहत दी है। बुधवार की सुबह से शुक्रवार रात आठ बजे तक हाईवे की दोनों लेन पर छोटे-बड़े सभी वाहनों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा। इसके बाद कांवड़ियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार सुबह से हाईवे पर वनवे यातायात व्यवस्था लागू कर दी गई। इस दौरान कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही को प्राथमिकता देते हुए सामान्य वाहनों को मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर चलाया गया। अब बुधवार की सुबह से शुक्रवार रात आठ बजे तक हाईवे की दोनों लेन पर छोटे-बड़े सभी वाहनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। यह व्यवस्था शनिवार तक रहेगी, शनिवार से रविवार की शाम तक हाईवे को फिर वनवे कर दिया जाएगा। इसके बाद रविवार रात आठ बजे से सोमवार दोपहर 12 बजे तक हाईवे पर जीरो ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान हाईवे पूरी तरह कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगा और सामान्य वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को भी प्रशासन के निर्देश के अनुसार ही आवागमन की अनुमति दी जाएगी। एसपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए निर्धारित की गई यह यातायात व्यवस्था आगामी 17 अगस्त को शिवरात्रि तक लागू रहेगी। पुलिस और यातायात विभाग की टीमें पूरे कांवड़ मार्ग पर तैनात रहेंगी और भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed