फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   All eyes on the verification of teachers' certificates, following High Court directives

Amroha News: हाईकोर्ट के निर्देश से शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच पर टिकी निगाहें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
All eyes on the verification of teachers' certificates, following High Court directives
अमरोहा। कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के शैक्षिक और नियुक्ति संबंधी प्रमाणपत्रों की जांच के इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश से अमरोहा के बेसिक शिक्षा विभाग में हलचल बढ़ गई है। जिले में एसटीएफ और विभागीय जांच में अब तक करीब दस शिक्षक फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी पाते पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, करीब पांच साल पहले अदलपुर के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक हर प्रसाद का मामला सामने आया था। एसटीएफ की जांच में पता चला कि वह एक ही डिग्री के आधार पर शिक्षक के साथ संभल में लेखपाल के पद पर भी कार्यरत थे। वह करीब 17 साल से लेखपाल की नौकरी कर रहे थे। सेवा समाप्त होने के बाद तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने नौगावां सादात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बीते साल डिडौली क्षेत्र के सिबौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रियाजुल पर भी फर्जी डिग्री से नौकरी पाने का मामला सामने आया। उनकी सेवा समाप्त कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। वर्ष 2016 में भी जिले में चार फर्जी शिक्षक पकड़े गए थे। जिले के 1254 परिषदीय विद्यालयों में करीब चार हजार शिक्षक तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए सभी शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच होनी चाहिए। किसी शिक्षक को इसमें दिक्कत नहीं होनी चाहिए। जिला समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलते ही जांच शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed