फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Expenditure in 66 Gram Panchayats will be re-examined

Amroha News: 66 ग्राम पंचायतों में खर्च की दोबारा होगी जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Expenditure in 66 Gram Panchayats will be re-examined
अमरोहा। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर अगस्त और सितंबर में तीन-तीन लाख रुपये निकालने के मामले में सीडीओ ने डीपीआरओ को जिले की 66 ग्राम पंचायतों की दोबारा जांच कराने के निर्देश दिए हैं। आरोप है कि धनराशि निकालने के लिए डीएम से अनुमति नहीं ली गई थी। पिछली जांच रिपोर्ट में खर्च और अनुमति का स्पष्ट उल्लेख नहीं मिला।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो चुका है। इसके बाद प्रशासकों के माध्यम से काम हो रहे हैं। मई से अगस्त तक के आंकड़ों में अमरोहा ब्लॉक की 14, हसनपुर की सात, धनौरा की पांच, गजरौला की आठ, गंगेश्वरी की 20 और जोया की 13 ग्राम पंचायतों में तीन-तीन लाख रुपये से अधिक खर्च किए जाने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

अमरोहा ब्लॉक की 105 ग्राम पंचायतों को पांचवें वित्त आयोग से 95.65 लाख रुपये मिले, जिसमें 93.76 लाख खर्च हुए। राज्य वित्त आयोग से मिले 19.81 लाख रुपये में से 19.57 लाख खर्च किए गए। हसनपुर की 87 ग्राम पंचायतों को पांचवें वित्त आयोग से 68.38 लाख रुपये मिले, जिनमें 63.27 लाख खर्च हुए। वहीं, राज्य वित्त से मिले 13.11 लाख रुपये में से 9.12 लाख खर्च किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कई ग्राम पंचायतों में फागिंग के नाम पर आठ हजार रुपये के बजाय 28 हजार रुपये तक के बिल-बाउचर बनाए गए। पहले हुई जांच में यह देखना था कि निकाली गई धनराशि खर्च करने के लिए डीएम से अनुमति ली गई थी या नहीं, लेकिन रिपोर्ट में इसका स्पष्ट उल्लेख नहीं है। ऐसे में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।

........
ग्राम पंचायतों से धनराशि निकालने के मामले में जिले की 66 ग्राम पंचायतों में दोबारा से जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। डीपीआरओ को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। जिसमें स्पष्ट रुप से सामने आना चाहिए कि धनराशि किस काम के लिए निकाली गई और उसके लिए अनुमति ली गई या नहीं।
-अश्वनी कुमार मिश्र,सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed