{"_id":"6ad520c2649f33868101b1ff","slug":"four-people-including-the-great-mother-in-law-arrested-for-the-murder-of-daughter-in-law-payal-giri-jpnagar-news-c-15-1-mbd1064-1019609-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पायल गिरी हत्याकांड में बहू की हत्या करने वाली ददिया सास समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पायल गिरी हत्याकांड में बहू की हत्या करने वाली ददिया सास समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)। बुखारीपुर गांव में पायल गिरी की मूसली से मारकर हत्या करने में पुलिस ने ददिया सास क्रांति गिरि, सास आशा, क्रांति की विवाहित बेटी विमला और धेवते मोंटी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि हत्या में आशा, विमला और क्रांति शामिल थे। क्रांति का धेवता मोंटी बाहर निगरानी कर रहा था। आशा ने बहू पायल के हाथ व विमला ने पैर पकड़े। इसके बाद 68 साल की ददिया सास क्रांति ने दुपट्टे से गला घाेंट दिया। इसके बाद भी सांस चलती देख क्रांति ने मूसली से सिर पर वार कर दिया। दस बीघा जमीन घर में ही रखने के लिए ददिया सास अपने धेवते से पायल की शादी कराना चाहती थी। शादी से इन्कार करने पर उसकी हत्या की गई।
सीओ पंकज कुमार त्यागी ने रविवार को बताया कि हत्यारोपी क्रांति गिरि ने पूछताछ में बताया कि 16 अक्तूबर की सुबह उसने घर में पायल से पूछा कि तू मोंटी से शादी करेगी या नहीं? तो पायल ने मोंटी से शादी करने से साफ मना कर दिया। तब मैंने अपने धेवते मोंटी को गेट बंद करने और वहीं निगरानी करने को कहा। हिदायत दी कि किसी को अंदर मत आने देना। साथ ही, अपनी पोती भारती को बहला-फुसलाकर बाहर भेज दिया। मेरी पोती को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। बहू आशा ने चारपाई से चुन्नी उठाई और मुझे दे दी। इसके बाद वह रसोई में गई, जहां पायल सब्जी काट रही थी। क्रांति ने पायल के पीछे जाकर उसके गले में चुन्नी को दो बार लपेटा और पीछे से खींचा। तभी तुरंत आशा व विमला आ गईं। आशा ने पायल के हाथ और विमला ने पैर पकड़ लिए। इसके बाद क्रांति ने चुन्नी खींच दी, जिससे पायल पीछे की ओर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद भी पायल की सांस चलती रही तो क्रांति अंदर से लोहे की मूसली लेकर आई और पायल के सिर पर मार दी। इससे उसके सिर से खून बहना शुरू हो गया और उसकी मृत्यु हो गई।
सीओ ने बताया कि पायल की ददिया सास क्रांति गिरि परिवार की 10 बीघा जमीन घर में ही रखना चाहती थी। इसके लिए वह विधवा बहू की शादी अपने धेवते मोंटी से कराना चाहती थी, लेकिन पायल इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी रंजिश में उसकी हत्या कर दी गई। गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मृतका के पिता सत्यपाल की तहरीर पर पुलिस ने ददिया सास क्रांति गिरि (68), सास आशा, क्रांति की विवाहित बेटी विमला और उसके धेवते मोंटी निवासी परारी थाना रजपुरा संभल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में क्रांति गिरि ने बताया कि करीब एक साल पहले पायल की शादी दीपक से हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच मनमुटाव रहता था। बेटी पैदा होने के कुछ दिन बाद पायल मायके चली गई थी। इसके बाद दीपक नशे का अधिक सेवन करने लगा। आठ सितंबर को उसने जहर खा लिया था और 28 सितंबर को उसकी मौत हो गई। पति की मौत के बाद पायल ससुराल लौट आई थी। सीओ के अनुसार, दीपक के दादा ने उसके नाम 10 बीघा जमीन की वसीयत की थी। कुल 15 बीघा जमीन में से पांच बीघा दीपक पहले ही बेच चुका था। क्रांति चाहती थी कि बची जमीन परिवार में ही रहे। इसके लिए वह पायल की शादी मोंटी से कराना चाहती थी।
दीपक की तेरहवीं के दिन हुई थी हत्या की साजिश
आदमपुर। आरोपी क्रांति गिरि ने पुलिस को बताया कि दीपक की तेरहवीं 9 अक्तूबर को थी। इसी दिन चारों आरोपियों ने साजिश रची थी कि अगर पायल मोंटी से शादी करने को सहमत नहीं होती, तो उसे मार देंगे। इसके बाद 15 अक्टूबर की शाम को पायल की हत्या की योजना बनाई गई।
पायल को दिया था जमीन बांटने का प्रस्ताव
आदमपुर। हत्यारोपी क्रांति गिरि ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पायल को एक और प्रस्ताव दिया था कि यदि वह मोंटी से शादी नहीं भी करती है, तो 10 बीघा जमीन में से 4 बीघा जमीन हमें दे देना और 6 बीघा जमीन अपने पास रख लेना। लेकिन पायल इस पर भी सहमत नहीं हुई।