फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   All beds in the district hospital are full.

Amroha News: जिला अस्पताल के सभी बेड फुल

Sun, 05 Jul 2026 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 05 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
All beds in the district hospital are full.
अमरोहा। भीषण गर्मी और उमस का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के चलते जिला अस्पताल के सभी वार्डों के बेड फुल हो गए हैं। शनिवार को अस्पताल की ओपीडी में 1,076 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। बढ़ती मरीज संख्या के बीच चिकित्सकों पर भी कार्यभार बढ़ गया है। शनिवार सुबह अस्पताल खुलते ही पर्चा बनवाने और चिकित्सकों को दिखाने के लिए मरीजों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

औषधि वितरण कक्ष पर भी दवा लेने वालों की भीड़ उमड़ी रही। कई मरीजों को दवा लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि ओपीडी में 401 महिलाओं, 486 पुरुषों और 189 बच्चों के पर्चे बनाए गए। जांच के दौरान सबसे अधिक बुखार, उल्टी-दस्त, पेट दर्द, सांस संबंधी रोग, ब्लड प्रेशर, चर्म रोग, खांसी और जुकाम के मरीज मिले। इनमें सात उल्टी-दस्त, दो बुखार और दो पेट दर्द के गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जबकि अन्य मरीजों को उपचार और दवाएं देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

अस्पताल में 235 मरीजों की पैथोलॉजी जांच कराई गई। इसके अलावा 45 मरीजों के सीटी स्कैन और 85 मरीजों के एक्स-रे किए गए। चिकित्सकों ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और अस्वस्थ महसूस होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की सलाह दी है। सीएमएस डॉ. ए.के. भंडारी ने बताया कि अस्पताल के लगभग सभी वार्डों के बेड भरे हुए हैं। फिलहाल केवल गंभीर मरीजों को ही भर्ती किया जा रहा है। वार्ड में दो पंख खराब हो गए थे, जिनकी शिकायत मिलने पर नए पंखे लगवा दिए गए हैं। मरीजों को कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed