फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After the procession climbed, there was a fight between the baraatis, five baraatis were injured

बरात चढ़त के बाद बरातियों में मारपीट, पांच बराती घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
After the procession climbed, there was a fight between the baraatis, five baraatis were injured
हसनपुर/सैदनगली(अमरोहा)। नगर में बरात चढ़त के बाद मामूली कहासुनी को लेकर बरातियों में मारपीट हो गई। इस दौरान बरातियों में भगदड़ मच गई। जमकर हंगामा हुआ। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। जिनका उपचार अस्पताल में कराया गया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मुरादाबाद के हरथला से एक बरात मंगलवार रात को सैदनगली के मोहल्ला सैनी वाला के पास आई थी। बरात चढ़त के बाद किसी बात को लेकर बरातियों में मारपीट हो गई। जमकर बेल्टें चली। बरात में मारपीट को देखकर अन्य बरातियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मारपीट में मुरादाबाद के प्रीत विहार निवासी अनितेश, प्रिंस, रिक्की गौतम और गोलू समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर में उपचार कराया गया। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बरातियों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। जिसमें घायलों का उपचार कराया गया। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed