फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After the male, now the female leopard came under the clutches of the forest department

नर के बाद अब मादा तेंदुआ वन विभाग के शिकंजे में आई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
After the male, now the female leopard came under the clutches of the forest department
अमरोहा के नौगांवा सादात क्षेत्र में पिंजरे में कैद तेंदुआ। संवाद - फोटो : HASANPUR
अमरोहा। देहात क्षेत्र में 15 दिन पहले पकड़े गए नर तेंदुए के बाद अब नौगांवा सादात क्षेत्र में दहशत का पर्याय बनी मादा तेंदुआ शनिवार की रात वन विभाग के पिंजरे में फंस गई। खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पिंजरे को कब्जे में ले लिया। मेडिकल कराने के बाद तेंदुए को अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले दो महीने से नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के अलीपुरा गांव के जंगल में तेंदुए का जोड़ा देखा जा रहा था। इससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था। दहशतजदा लोग हाथों में लाठी-डंडे और हथियार लेकर खेतों पर जाते थे। लोगों की शिकायत पर वन विभाग ने पंद्रह दिन पहले अलीपुरा निवासी नन्हे सिंह के खेत में पिंजरा लगाया था। डीएफओ देवमणि मिश्रा की देखरेख में एक टीम पिंजरे की निगरानी कर रही थी। इसी बीच शनिवार की रात वन विभाग कि टीम को बड़ी कामयाबी मिल गई। जोड़े में शामिल एक तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। सूचना मिलते ही रविवार की सुबह जंगल में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हुई। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी और दरोगा केपी सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत पिंजरे को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद वन विभाग की टीम मादा तेंदुए को लेकर जटी वन स्थित डीएफओ कार्यालय पहुंची। यहां पशु चिकित्सक को बुलाकर तेंदुए का मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन

डीएफओ देवमणि मिश्रा ने बताया कि तेंदुए को बिजनौर के अमानगढ़ टाइगर रिजर्व सेंटर में छोड़ दिया गया है। मादा तेंदुए की उम्र करीब तीन साल है। क्षेत्र में दूसरा कोई तेंदुआ है, यह स्पष्ट नहीं है। अगर जानकारी मिलती है तो पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा जाएगा। फिलहाल लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन में पकड़े गए नर-मादा दो तेंदुए
अमरोहा। जिले में तेंदुए की दहशत लगातार जारी है। यह भी स्पष्ट है कि जिले में कई संख्या में तेंदुए मौजूद हैं। इसका उदाहरण वन विभाग की कार्रवाई है। वन विभाग ने पिछले 15 दिन में नर और मादा दो तेंदुए को पकड़ा है। इसमें एक नर तेंदुआ 11 सितंबर को देहात थानाक्षेत्र सुनपुरा गांव के जंगल में पकड़ा था। जबकि दूसरा मादा तेंदुआ रविवार की सुबह नौगांवा सादात के अलीपुरा गांव में पकड़ लिया गया है। जबकि इससे पहले दो सितंबर को सुनपुरा गांव के जंगल में मादा तेंदुए का शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में इसका खुलासा दो तेंदुए के बीच हुई लड़ाई का मादा तेंदुए की मौत हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed