फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After a year of marriage, the young man hanged himself on the noose

शादी के एक साल बाद युवक ने फंदे पर लटकर जान दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
After a year of marriage, the young man hanged himself on the noose
अमरोहा। घरेलू विवाद में शादी के एक साल बाद युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर मजदूर का परिवार रहता है। तीन बेटों में सबसे बड़े बेटे की शादी एक साल पहले मोहल्ले की युवती के साथ हुई थी। बताते हैं कि पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव चल रहा है। लिहाजा पत्नी मायके में थी। सोमवार को युवक पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल गया था। लेकिन, पत्नी साथ नहीं आई। इससे नाराज युवक घर आया और मंगलवार की सुबह कमरे में बंद होकर फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो मां ने आवाज लगाई। लिहाजा परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। तभी उन्होंने युवक को फंदे पर लटकता देखा। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों ने शव को नीचे उतारकर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed