फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Advocates boycotted the court by demonstrating

प्रदर्शन कर अधिवक्ताओं ने किया न्यायालय का बहिष्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Advocates boycotted the court by demonstrating
तहसील बार एसोसिएशन की ओर से विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया और तहसीलदार के न्यायायल का बहिष्कार किया। अध्यक्ष सुबोध कुमार का कहना है कि तहसीलदार द्वारा बिना लेखपाल रिपोर्ट नामांतरण न करने पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने इसे उ.प्र.राजस्व संहिता का खुला उल्लंघन बताते हुए भ्रष्टाचार बढ़ने का आधार बताया। बृहस्पतिवार को बार भवन में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री सहित राजस्व परिषद, मंडल आयुक्त मुरादाबाद को भी इन समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन प्रेषित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष मुजाहिद चौधरी, महिपाल सिंह व पूर्व ब्लाक प्रमुख गंगासरन खड़गवंशी व महावीर सिंह चौहान, शिवचरन सिंह, श्यौराज सिंह राणा, दिनेश गुप्ता, वीर सिंह, सुनील भटनागर, विनोद सक्सेना, राजेंद्र सिंह, नरेशपाल सिंह, चंद्रसेन अग्रवाल, विजेंद्र गहलोत, नासिर अली, मेघराज सिंह, आफताब आलम, प्रेमचंद मौर्या, राजवीर सिंह, शेर सिंह भड़ाना, वीर सिंह त्यागी, सुरेश सैनी, जय प्रकाश सैनी, संजय कुमार, समरपाल सिंह, देवेंद्र शर्मा, महावीर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed