फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Advanced paddy seeds will be prepared at Krishi Vigyan Kendra

Amroha News: कृषि विज्ञान केंद्र पर तैयार होगा धान की उन्नत किस्म का बीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Advanced paddy seeds will be prepared at Krishi Vigyan Kendra
गजरौला। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा गजरौला के कृषि विज्ञान की छह हेक्टेयर भूमि पर धान की उन्नत किस्म का बीज तैयार कराया जाएगा। जिले में बासमती धान का उन्नत किस्म का बीज तैयार हो जाने पर बीज की उपलब्धता बढ़ेगी। जिससे जिले के किसानों को बीज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


गजरौला के तारापुर में कृषि विज्ञान केंद्र है। यहां पर हाईटेक नर्सरी है। जिले के किसानों, बागवानों को तकनीकी की नई-नई जानकारी देने के लिए वैज्ञानिक नियुक्त हैं। जो कृषि विज्ञान केंद्र के साथ ही ग्रामीण अंचलों में जाकर जागरूक करते हैं। कृषि वैज्ञानिकों की सक्रियता के चलते भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र पर धान की उन्नत किस्म का बीज तैयार कराने का निर्णय लिया गया। केंद्र की छह हेक्टेयर भूमि पर पहली बार उन्नत किस्म के धान का बीज तैयार कराया जा रहा है। जिले में बीज की उपलब्धता अधिक होने पर किसानों को खासा फायदा होगा। उनको धान की फसल उगाने के लिए बीज की किल्लत से जूझना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. एके मिश्र ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र पर पहली बार अनुसंधान संस्थान द्वारा धान की उन्नत प्रजाति का बीज तैयार कराया जा रहा है। इसके लिए अनुसंधान संस्थान के अफसरों से वार्ता हो गई है। कृषि विज्ञान केंद्र पर बीज तैयार होने से जिले में बीज की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे किसानों को खासा फायदा मिलेगा। बीज अधिक उपलब्ध होने पर बीज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed