फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   administration seized four vehicles of sp candidate

प्रशासन ने सपा प्रत्याशी के चार वाहनों को किया सीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
administration seized four vehicles of sp candidate
अमरोहा। बगैर अनुमति के चल रहे सपा प्रत्याशी जावेद आब्दी के चार वाहनों को प्रशासनिक टीम ने सीज कर दिया। जनसभा स्थल पर मौजूद इन वाहनों में पार्टी के झंडेए टोपी और बुकलेट मिले हैं। कार्रवाई की जद में आए वाहनों में दो स्कॉर्पियोए एक बोलेरो और एक स्विफ्ट कार शामिल है।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर लगभग तीन बजे नौगांवा सादात के बांसखेड़ी स्थित एक बैंक के पास सपा प्रत्याशी जावेद आब्दी की जनसभा हो रही थी। यहां पर सपा के झंडा लगे कई वाहन खड़े थे। इस बीच रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम इंद्र नंदन सिंह को बिना अनुमति के वाहनों के खड़े होने की सूचना मिली। उन्होंने फ्लाइंग स्कवॉड को कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम प्रभारी नफीस अहमद मौके पर पहुंचे। उनके निर्देश पर मौके पर मौजूद वाहनों की तलाशी ली गई। सपाइयों ने कार्रवाई पर ऐतराज जतायाए लेकिन टीम प्रभारी ने बगैर परमिशन के वाहनों के संचालन के आरोप में दो स्कॉर्पियो, एक बोलेेरो और एक स्विफ्ट कार को सीज कर दिया। इन वाहनों पर पार्टी के झंडे लगे हुए थे। इसके अलावा टोपी और बुकलेट रखी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed