फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Action will be taken against those who spoil the atmosphere during elections: SP

चुनाव के दौरान माहौल खराब करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : एसपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who spoil the atmosphere during elections: SP
अमरोहा। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के लिए थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न बूथ, मतदान केन्द्रों में ग्राम कांकर सराय, ग्राम रायपुर खुर्द, ग्राम उमरपुर आदि का निरीक्षण किया। चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड को चेक किया। कहा कि मतदान केंद्र पर मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। हिस्ट्रीशीटरों की जांच कर सक्रिय एचएस के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। पुलिस के मददगार व्यक्तियों की सूची बनाकर उनसे लगाकर संपर्क में रहें। माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों, मतदाताओं को धमकाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed