{"_id":"66f20de08ba75e9380023036","slug":"action-taken-against-quacks-15-hospitals-sealed-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-126255-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: झोलाछापों पर कार्रवाई, 15 अस्पताल किए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: झोलाछापों पर कार्रवाई, 15 अस्पताल किए सील
विज्ञापन
अमरोहा। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक स्तर की टीमों ने जिलेभर में झोलाछापों के खिलाफ छापामार अभियान चलाया। डीएम की सख्ती पर अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और अस्पतालों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। इस दौरान कहीं झोलाछाप इलाज करते मिले तो कहीं मानक अधूरे पाए गए। नियम विरुद्ध चल रहे करीब 15 अवैध अस्पताल, क्लीनिक, अल्ट्रासाउंड और दवाखाना को सील कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान कई झोलाछाप दुकान बंद करके भाग निकले। अवैध क्नीनिक संचालकों पर एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम, तहसीलदार, नायाब तहसीलदार, एसीएमओ और ड्रग इंस्पेक्टर ने पुलिस की मौजूदगी में अभियान चलाया गया। एडीएम न्यायिक माया शंकर ने बताया कि एसडीएम सुधीर कुमार ने एसीएमओ के साथ मिलकर डॉ. इंतखाब आरिफ बाका हर्बल हेल्थ केयर सेंटर, हकीम आकड़े वालों का मशहूर और माअउफ दवाखाना सराय कोहना का निरीक्षण किया गया। इसमें नौ एलोपैथिक दवाएं जब्त की गईं और दवाखाना को सील किया गया।
एसडीएम हसनपुर ने जेबा हेल्थ केयर कस्बा उझारी का निरीक्षण किया। क्लीनिक दो कमरों में संचलित मिला। लाइसेंस भी नहीं था। जिस पर क्लीनिक को सील कर दिया गया। एसडीएम धनौरा चंद्रकांता ने एसके गोला सिटी हेल्थ क्लीनिक का निरीक्षण किया। रजिस्ट्रेशन नहीं मिलने पर अस्पताल को सील कर दिया गया। एसडीएम हसनपुर (न्यायिक) मसीह नजम एमएस हेल्थ केयर क्लीनिक काला खेड़ा पर छापा मारा। डाॅ. पवित्र दौसज एमबीबीएस सर्जन मौके पर उपस्थित नहीं मिले। कांटेक्ट कार्ड में दिए गए पांच डॉक्टर में से कोई भी रजिस्टर्ड नहीं है। पैथोलोजी लैब एवं फार्मेसी भी संचालित पाई गई, लेकिन, उनके पास कोई वैध लाइसेंस नहीं था।
विज्ञापन
एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ आगा हेल्थ क्लीनिक का निरीक्षण किया। आगा नाम के दो युनानी दवाखाना संचालित मिले। इसके बाद उन्होंने सम्राट अल्ट्रासाउंड/सम्राट डायग्नोस्टिक सेंटर जोया का निरीक्षण किया गया। मौके पर कोई डॉक्टर या स्टाफ नहीं मिला। सेंटर पर एक अल्ट्रासाउंड मशीन और एक एक्सरे मशीन पाई गई। सेंटर को समस्त अभिलेख प्रस्तुत करने तक सील कर दिया गया है। डिप्टी कलक्टर तृतीय पुष्कर नाथ चौधरी यूसुफ हैल्थ केयर क्लीनिक मोहल्ला दरबारे कलां अमरोहा का निरीक्षण करने पहुंचे जो मौके पर नहीं पाया गया। इसके बाद अब्बास हेल्थ क्लीनिक मोहल्ला बेरियान भी निरीक्षण में मौके पर नहीं पाया गया। एएम हॉस्पिटल कैलसा चौराहा का निरीक्षण किया गया, जिसमें अस्पताल मालिक मोहम्मद जीशान उपस्थित मिले। अस्पताल का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। इस हॉस्पिटल को भी सील कर दिया है।
तहसीलदार अमरोहा ने निरीक्षण के दौरान डॉ. कमर आलम मोहल्ला सराय कोना के कोई डिग्री नहीं मिली। मरीजों के पर्चे एकत्र कर क्लीनिक को सील कर दिया गया। तहसीलदार हसनपुर अलीगढ़ हेल्थ केयर सेंटर मोहल्ला खंकर वाला कुआं का निरीक्षण किया। जिसका डॉ. नसीम अहमद ने रजिस्ट्रेशन उपलब्ध नहीं कराया है। अंग्रेजी दवाइयों का प्रयोग करते हुए पाए जाने पर दवाइयों व अन्य सामग्री सील कर क्लीनिक का गेट भी सील कर दिया। तहसीलदार धनौरा ने डॉ. मोहम्मद जहीर व फिजा फात्मा मोहल्ला कुरैशी में अपने क्लीनकों पर उपस्थित मिले। क्लीनिक पंजीकृत नहीं थे। दोनों को सील कर दिया गया है। तहसीलदार नौगांवा सादात ने आयशा हेल्थ केयर धनौरा रोड अमरोहा के निरीक्षण के दौरान प्रपत्रों की जांच की गई। अधिकतर दवाइयां एलोपैथिक होने के कारण सील कर ताले की चाबियां डॉ. जावेद अंसारी को दी गई हैं।
नायब तहसीलदार सदर के निरीक्षण में दानिश खान सहारा क्लीनिक बंद पाया गया। एमके सिफा क्लीनिक मोहल्ला दरबारे कलां के निरीक्षण के समय कोई डाॅक्टर उपस्थित नहीं पाए गए। कोई दस्तावेज भी नहीं थे। लिहाजा क्लीनिक को सील कर दिया है। नायब तहसीलदार सदर के निरीक्षण में डॉ. मुन्शाद आलम हेल्थ क्लीनिक मोहल्ला सराय कोना बंद मिला। डॉ. फहीम अहमद न्यू लाइफ क्लीनिक मुरादाबादी गेट के निरीक्षण के दौरान भाग गए। क्लीनिक का शटर खुला मिला। जांच के बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया।
माही मेडिकल स्टोर पर छापा, 12 हजार नोरफ्लॉक्सासिन टैबलेट मिलीं
अमरोहा। नौगांवा सादात एसडीएम ब्रजपाल सिंह ने ड्रग इंस्पेक्टर रुचि बंसल, नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार की मौजूदगी में पुलिस के साथ मोहल्ला दानिशमंदान स्थित माही मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। दवाइयों को चेक किया गया। मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी डेट की बड़ी संख्या में दवा मिलीं। साथ ही दिल्ली सरकार की मुफ्त दी जाने वाली 12 हजार नोरफ्लॉक्सासिन टैबलेट पाई गईं। मेडिकल स्टोर में अवैध रूप से क्लीनिक भी चलता पाया गया। डाॅक्टर द्वारा उपयोग किए जाने वाले उपकरण भी पाए गए। एलोपैथिक औषधि के तीन नमूने जांच एवं विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। साथ ही मेडिकल संचालक हारुन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी है।
झोलाछाप विजय पर केस दर्ज, गिरफ्तार
जोया। एसडीएम धनौरा (न्यायिक) भगत सिंह और नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार जोया के मोहल्ला चौधरियान में अवैध रूप संचालित क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। क्लीनिक संचालक के बाद चिकित्सा संबंधी कोई डिग्री नहीं पाई गई। कानूनी कार्रवाई के लिए औपचारिकताएं पूरी कर आरोपी क्लीनिक संचालक विजय सिंह को गिरफ्तार कर थाना डिडौली पुलिस को सौंप दिया और क्लीनिक को सील कर दिया गया। वहीं, ड्रग इंस्पेक्टर रुचि बंसल ने क्लीनिक पर उपलब्ध दवाइयों को सील कर जब्त कर लिया। नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार ने बताया कि मामले में झोलाछाप विजय के खिलाफ मेडिकल एक्ट व धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कराया गया है।