{"_id":"67cf3fb8280dc3685a03a070","slug":"action-taken-against-104-people-including-30-vehicles-for-over-speeding-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-135825-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ओवर स्पीडिंग में 30 वाहन समेत 104 पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ओवर स्पीडिंग में 30 वाहन समेत 104 पर कार्रवाई
Tue, 11 Mar 2025 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। सड़क सुरक्षा को लेकर एआरटीओ ने सोमवार को नेशनल हाईवे पर ओवर स्पीड में वाहन चलाने वाले समेत 104 वाहनों पर कार्रवाई की। इस दौरान हाईवे किनारे खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।
एआरटीओ महेश कुमार शर्मा ने बताया कि ओवर स्पीडिंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना का प्रमुख कारण निर्धारित गति से वाहन न चलाना होता है। इसलिए जो वाहन निर्धारित गति से अधिक गति से वाहन चलाते मिले, उन पर कार्रवाई की गई। जिसमें 30 वाहनों के चालान काटे गए। इन चालानों को करने के लिए ओवर स्पीड कैमरे का प्रयोग किया गया। इसके अलावा सड़क पर दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग न करने, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने, हाईवे पर गलत पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 104 वाहनों पर चालान की कार्रवाई की गई।